फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 people dead in pinjore himshikha colony cylinder blast

सिलेंडर ब्लास्टः बॉक्सर के भांजे ने भी दम तोड़ा, 6 हुए मरने वाले

Tue, 17 Nov 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Tue, 17 Nov 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
6 people dead in pinjore himshikha colony cylinder blast

पिंजौर की हिमाशिखा कालोनी सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई। लोगों को बचाने के लिए नेशनल बॉक्सर विकास भारद्वाज के साथ आग में कूदा उसके 22 वर्षीय भांजा अभिमन्यु ने भी दम तोड़ दिया। अभिमन्यु की मौत से हिमशिखा कालोनी में शोक की लहर है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिवाली से एक दिन पहले हिमशिखा कालोनी के एक मकान में आग लग गई थी। आग सिलेंडर से लगी थी। लोगों को बचाने के लिए आग में कूदे कालोनी के 25 गंभीर रूप से झुलस गए थे। सबसे पहले पीजीआई में भर्ती नेशनल बॉक्सर विकास भारद्वाज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद मकान मालिक कृष्णपाल बंसल की मौत हो गई थी। कृष्णपाल बंसल की चिता अभी शांत नहीं हुई कि छोटे बेटे सचिन बंसल और इसके बाद बड़े बेटे विकास बंसल व योगेश शर्मा की मौत हो गई। सोमवार को आग में झुलसे अभिमन्यु ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 वर्षीय अभिमन्यु बचपन से ही नाना-नानी और बाक्सर के माता पिता के पास शहर की हिमशिखा कॉलोनी में रहता था। वह पढ़ाई साथ कॉल सेंटर में जॉब करता था। 10 नवंबर को रात में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ तो वह मामा विकास भारद्वाज के पीछे पीछे सहायता के लिए दौड़ पड़ा। दुर्घटना में अभिमन्यु भी झुलस गया था।

अब कैसे चलेगा यह परिवार
1. विकास भारद्वाज अपने पीछे बूढ़े माता पिता और पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। विकास के बुजुर्ग पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।
2. जिस मकान में ब्लास्ट हुआ था उसके मालिक कृष्णपाल बंसल, उसके दोनों बेटे विकास बंसल और सचिन बंसल की मौत के बाद परिवार में मृतक की पत्नी कृष्णपाल, उसकी दो बहुएं और दो पौते बचे हैं। परिवार में कमाने वाला अब कोई नहीं है।
3. मृतक योगेश कुमार शर्मा के पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसी दुर्घटना में योगेश कुमार की माता भी टांगों से निशक्त हो गई थीं। पिता की जगह शक्ति भवन बिजली कार्यालय में लगे योगेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मृतक योगेश का भाई भी आग में झुलसने के कारण अस्पताल मे उपचाराधीन है।
4. विकास भारद्वाज के भांजे अभिमन्यु को बचपन में उत्तर प्रदेश से परिजनों ने पढ़ने के लिए नाना नानी के पास पिंजौर भेज दिया था। अभिमन्यु के पिता की भी मौत हो चुकी है।

 
हिमशिखा कालोनी निवासियों की मांग
हिमशिखा कालोनी निवासियों ने सरकार से मांग की है कि मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए। ताकी उस परिवार का भरण पोषण हो सके। वहीं, जो लोग झुलसे हैं उन्हें सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार भी देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed