{"_id":"5cfa74edbdec22074618c51f","slug":"6-pakistani-prisoners-released-by-india-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को भारत का रिटर्न गिफ्ट, अटारी-वाघा के रास्ते छह कैदी किए रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को भारत का रिटर्न गिफ्ट, अटारी-वाघा के रास्ते छह कैदी किए रहा
Sat, 08 Jun 2019 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
भारत ने रिहा किए पाक कैदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कोलकाता की दमदमा जेल में सजा पूरी करने के बाद छह पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया है। एक ही परिवार के इन सदस्यों को वीजा की अवधि पूरी होने के बावजूद कोलकाता में अवैध ढंग से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान भेजे गए लोगों में नवाब खान, उसकी पत्नी, दो बेटियां और बेटा है। सभी को कोलकाता पुलिस कड़ी सुरक्षा में अटारी सड़क सीमा में लेकर आई और बीएसएफ कमांडर संजय कुमार ने इन सभी पाकिस्तानियों को पाक रेंजर के हवाले कर दिया। ईद के बाद भारत ने इन्हें रिहा कर एक तोहफा पाकिस्तान को दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने वहां की जेलों में कैद 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया था। पहली बार सोमवार आठ अप्रैल को 100 कैदियों को रिहा किया गया था। दूसरी बार 15 अप्रैल को 100 मछुआरों को और रिहा किया गया था।
विज्ञापन
फिर 22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदियों को रिहा कर दिया गया था। इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था।
Punjab: 6 Pakistani prisoners, including one minor, lodged in Indian jails, crossed over to Pakistani via Attari-Wagah border today, after being released by India. pic.twitter.com/GVOtGODQLw
— ANI (@ANI) June 7, 2019