फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   56 percent more electricity consumption in Haryana than last year

हरियाणा: पिछले साल के मुकाबले 56 प्रतिशत अधिक बिजली खपत, मई में ही 10 हजार मेगावाट तक पहुंची मांग

Mon, 16 May 2022 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 01:16 AM IST
सार

अदाणी से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद प्रदेश में बिजली को लेकर हालात सामान्य हैं। 11 मई से जितनी मांग हो रही है, उतनी ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। निगम का दावा है कि एक भी घोषित कट नहीं लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
56 percent more electricity consumption in Haryana than last year
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लू और चढ़ते पारे के साथ-साथ हरियाणा में बिजली की मांग भी रिकॉर्ड बना रही है। मई माह में ही मांग 10 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। सप्ताह भर में बिजली की खपत दो करोड़ यूनिट से बढ़कर 18 से 20.32 करोड़ यूनिट हो गई। यह खपत पिछले साल के मुकाबले 56 प्रतिशत अधिक है, जो एक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


मई माह में औसतन 8 हजार से 8500 मेगावाट तक बिजली की मांग रहती थी। इस बार समय से पहले गर्मी आने से एसी, कूलर और पंखे चलने से मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार एक मई को मांग 26 प्रतिशत अधिक खपत थी, जो 14 मई तक बढ़कर 56.74 प्रतिशत अधिक पहुंच गई है। पिछली बार सात जुलाई को प्रदेश की कुल क्षमता 12187 हजार मेगावाट पार तक मांग पहुंच गई थी। ऐसे में इस बार यह स्थिति जून माह में ही पैदा हो सकती है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस बार बिजली की मांग जुलाई माह तक 15 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


चार दिन से प्रदेश में घोषित कट नहीं
अदाणी से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद प्रदेश में बिजली को लेकर हालात सामान्य हैं। 11 मई से जितनी मांग हो रही है, उतनी ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। निगम का दावा है कि एक भी घोषित कट नहीं लगाया जा रहा है। पानीपत की तीनों यूनिट, यमुनानगर की दोनों और हिसार खेदड़ प्लांट की एक यूनिट चल रही है। शेष बिजली केंद्रीय पूल से खरीदी जा रही है। जिस प्रकार से मांग में तेजी आ रही है, ऐसे में आगामी दिनों में जरूर बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • मई     मांग   आपूर्ति 
  • 1       9287   9157
  • 2      9664    9500
  • 3      9678    9618
  • 4      9371    9050
  • 5      8746    8146
  • 6     8881     8620
  • 7     8702     8702
  • 8     8038     8038
  • 9     9023     8847
  • 10   9399     9399
  • 11   9567     9567
  • 12   9901     9901
  • 13   9776     9776
  • 14   9728     9728

 नोट : बिजली हजार मेगावाट में।
 

प्रदेश में बिजली की कोई किल्लत नहीं है। जितनी मांग है, उतनी ही आपूर्ति की जा रही है। 11 मई से कोई कट भी नहीं लगाया गया है। बढ़ती मांग को देखते हुए पीक समय के लिए भी पहले ही बिजली की व्यवस्था की जा रही हैं। - पीके दास, एसीएस, बिजली निगम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed