फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5500 dengue infected have been found in Punjab

डेंगू की चपेट में पंजाब: अब तक 5500 हुए संक्रमित, सबसे ज्यादा अमृतसर में सामने आए मामले

Thu, 14 Oct 2021 12:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 12:23 AM IST
सार

डेंगू और मलेरिया, एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अधीन नोटिफाइड हैं इसलिए़ सभी निजी अस्पतालों के लिए डेंगू और मलेरिया केस की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को देनी जरूरी है।

विज्ञापन
5500 dengue infected have been found in Punjab
dengue - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक प्रदेश में 5500 डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की डेंगू को लेकर सख्ती के निर्देश भी काम नहीं आ पा रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा डेंगू के मामले अमृतसर में मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 20 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 5500 से अधिक लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में इस समय 39 प्रयोगशालाओं में इस संक्रमण की मुफ्त में जांच की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सप्ताह में हर शुक्रवार को ड्राई-डे घोषित किया हुआ है। इस दिन सरकारी कार्यालयों सहित घरों या आसपास कूलरों, गमलों या किसी अन्य सामान में मौजूद पानी को निकाल कर फेंकने की सरकार ने अपील की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कृषि कानूनों के खिलाफ नई रणनीति: अब दक्षिण भारतीय किसान भी लामबंद, देशव्यापी होगा आंदोलन का स्वरूप  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीज के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में वार्ड बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने बताया कि डेंगू के मच्छरों के खात्मे के लिए ब्रीडिंग चेकरों की संख्या बढ़ाकर 460 कर दी गई है और डेंगू के मरीज के घर के आसपास 50-60 घरों में मच्छर मारने वाली दवा का स्प्रे करवाया जा रहा है।


डेंगू और मलेरिया, एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अधीन नोटिफाइड हैं इसलिए़ सभी निजी अस्पतालों के लिए डेंगू और मलेरिया केस की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को देनी जरूरी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है।

अफसरों को आवंटित हो चुके जिले
उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने राज्य में डेंगू की रोकथाम के लिए मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों का सप्ताह में दो बार दौरा करेंगे। साथ ही रोकथाम और प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed