{"_id":"46071717a019d72349ae6392847f79bb","slug":"500-special-camps-for-vote-making-till-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, 22 मार्च के बाद नहीं बनेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, 22 मार्च के बाद नहीं बनेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी 500 मतदान केंद्रों में शनिवार को वोट बनाने के लिए स्पेशल कैंप लगाए गए। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची को चिपका दिया गया ताकि लोग यह देख सकें कि मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं।
कुछ मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ भी जुटी। राजनीतिक पार्टियों ने भी लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए जागरूक किया है। एक दो मतदान केंद्रों में सुबह फार्म खत्म होने से कुछ देर के लिए दिक्कत आई।
रविवार को भी सभी 500 मतदान केंद्रों में स्पेशल कैंप लगेगा। इसके बाद 22 मार्च को दोपहर 3 बजे तक चुनाव विभाग में वोट बनेंगे। जिन लोगों ने 22 मार्च तक वोट बनवा लिए, वहीं 10 अप्रैल को चंडीगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इसलिए सभी मतदाता एक बार मतदान केंद्र जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें।
चुनाव आयोग की ओर से देश के सभी मतदान केंद्रों में 9 मार्च को स्पेशल कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, चंडीगढ़ प्रशासन ने 9 मार्च के अलावा 8 मार्च को भी शहर के सभी मतदान केंद्रों में स्पेशल कैंप लगाए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक नामांकन की अंतिम तिथि तक लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। चंडीगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है। ऐसे में चंडीगढ़ के लोग 22 मार्च को दोपहर तीन बजे तक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
डीसी ऑफिस में कंट्रोल रूम
यूटी प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त व चुनाव अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है जो कि 24 घंटे खुला रहेगा। इस कंट्रोल रूम का फोन नंबर 2701950 है।
निशक्त लोगों के घर जाकर बनेंगे वोट
चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने शनिवार को सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इँजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में बैठक ली जिसमें असिसटेंट रिटर्निग ऑफिसर, मास्टर बूथ लैवल ऑफिसर, बूथ लैवल ऑफिसर मौजूद थे।
इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निशक्त व्यक्तियों की तरह की आवेदन आने पर बीएलओ को उनके घर जाकर वोट बनाने के लिए फार्म भराना होगा।
बैठक में अधिकारियों को रविवार को लगने वाले स्पेशल कैंप के बारे में बताया गया और एईआरओ को सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा।
इस दौरान चुनाव अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक कर उन्हें चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू कराने में सहयोग देने को कहा।