फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 years Girl died in road accident in patiala

एक मामूली से लापरवाही ने छीन ली परिवार की सारी खुशियां, जानिए क्या हुआ

Mon, 20 Mar 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब) Updated Mon, 20 Mar 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
5 years Girl died in road accident in patiala
हादसा - फोटो : amarujala
सड़क पर अगर सावधानी से न चला जाए, तो मामूली सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। ये इस घटना से साबित हो जाता है। मामला राजपुरा का है। जहां बीती देर एक सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि मां अब भी जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन


ये हादसा देर शाम राजपुरा के जी.टी रोड पर शम्भु अड्डे के नज़दीक के पास हुआ। लुधियाना के रहने वाले शिव कुमार ने बताया की गाँव शम्भु के नज़दीक देवी नगर में जहाँ हर साल मेला लगता है। वह हर साल उस मेले को देखने जाते हैं।
विज्ञापन


बीती शाम मेरी पत्नी अनिता रानी और मेरी पाँच साल की बच्ची मीनाक्षी दोनों अपने रिश्तेदार के साथ शम्भु के नज़दीक गाँव देवी नगर में लगे मेले को देखने के लिए लुधियाना से ट्रेन में सवार होकर  शम्भु रेलवे स्टेशन पर उतर गए और वहाँ मेरी पत्नी अनिता एवं मेरी बेटी मीनाक्षी बाक़ी रिश्तेदार शम्भु रेलवे स्टेशन से बाहर जी.टी रोड पर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही सभी रोड क्रास कर रहे थे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मासूम मीनाक्षी को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां बुरी तरह से घायल हो गयी। उसको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया।


जहाँ डाक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही शम्भु पुलिस ने मोके पर पहुँच कर मृतक की लाश को क़ब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई  शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed