{"_id":"e7a931b2f6bfc59eda9a68f80a977aa5","slug":"5-new-counters-for-police-challan-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान भुगतने के लिए खुलेंगे 5 नए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान भुगतने के लिए खुलेंगे 5 नए काउंटर
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर के लोगों को चालान का भुगतान करने के लिए पांच नए काउंटर खुलेंगे। इससे लोगों को चालान भुगतने के लिए अब पसीना नहीं बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन
अभी तक सेक्टर-29 की ट्रैफिक पुलिस लाइन सिर्फ दो चलान काउंटर थे। इस कारण चालान भुगतने आए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था।
इस कारण लोगों को ही नहीं, बल्कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काम के दबाव के चलते कई बार लोगों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी तक हो जाती थी।
विज्ञापन
इन समस्याओं से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चालानिंग ब्रांच में 5 नए काउंटर बनाने के लिए प्रशासन के पास अर्जी भेजी थी, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
... और मिलेगी एटीएम की सुविधा
ट्रैफिक पुलिस लाइन में चालान भुगने आए लोगों को चलान काउंटर के पास ही एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को यह सुविधा दिलाने के लिए ट्रैफिक विभाग ने पुलिस लाइन में एक एटीएम का लगाने का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर एचडीएफसी बैंक ने स्वीकृति दे दी है। एटीएम लगने से लोगों को पैसे निकालने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।