{"_id":"74e10ff5cc00b856b713549e0a17299d","slug":"5-extra-flights-for-delhi-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली के लिए पांच एक्स्ट्रा फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली के लिए पांच एक्स्ट्रा फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण का समापन होने के बाद भी विमानन कंपनियों की ओर से 5 फ्लाइटों का संचालन बुधवार को किया गया है। इतनी ही फ्लाइटों का संचालन वीरवार को किया जायेगा।
विज्ञापन
गो एयर सुबह 11.30 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच विशेष फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं इंडिगो रात 10.30 बजे विशेष उड़ान की सुविधा दे रही है। यह फ्लाइट मंगलवार रात को भी ऑपरेट होंगी। एयर इंडिया 182 सीटर फ्लाइट को दोपहर एक बजे ऑपरेट कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं एयर इंडिया डेढ़ बजे एक विशेष उड़ान की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। गो एयर की ओर से दो स्पेशल उड़ानें शुरू की गई हैं। विमानन कंपनियों की ओर से किराया 15 हजार रुपये वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट की ओर से भी दो विशेष उड़ानें संचालित की गई हैं। इसका किराया 15044 रुपये है। वहीं इंडिगो की ओर से रात 11.45 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन किया गया है। इसका किराया भी 15 हजार के करीब है।