अब 3 मिनट में डाउनलोड होगी पूरी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे तेज स्पीड की इंटरनेट सुविधा 4जी अब चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में लॉन्च हो गई है। इस सुविधा को यहां लॉन्च करने में पहल देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने की है। जिस भी मोबाइल में 4जी की सुविधा है, उसमें 4जी इंटरनेट सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।
इन कंपनियों के मोबाइल में चलेगा 4जी
बाजार में उपलब्ध जिन मोबाइल में 4जी सुविधा का आनंद मिलेगा, उनमें जोलो, एप्पल, जियोनी और एलजी कंपनी के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन मोबाइल की रेंज 25 से 30 हजार की रेंज से शुरुआत और 50 हजार तक है।
अभी तक एयरटेल की 2जी थी स्पीड
अभी तक ट्राईसिटी में एयरटेल के ग्राहकों के पास अपने मोबाइल इंटरनेट पर 2जी स्पीड का अनुभव ही मिलता था लेकिन अब ग्राहक अपने एप्पल आईफोन 5एस या 5सी पर अपना सिर्फ वर्तमान सिम अपग्रेड कर 4जी सिम डाल सकते हैं और वे कोई भी 4जी प्लान या पैक लेकर मोबाइल इंटरनेट ब्राउजिंग में शानदार स्पीड का आनंद ले सकते हैं।
एयरटेल स्टोर्स पर लीजिए लाइव डेमो
ग्राहक चंडीगढ़, मोहाली या पंचकूला में किसी भी एयरटेल कंपनी आपरेटड स्टोर्स पर आकर लाइव डेमो ले सकते हैं और अपने फोन पर 4जी का अनुभव ले सकते हैं। ग्राहकों को इससे पहले कभी भी एचडी में वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान जीरो बफरिंग का अनुभव नहीं मिला जाएगा।
30 मिनट में 10 फिल्में डाउनलोड
4जी सुविधा ऐसी है, जिसमें 30 मिनट से भी कम समय में 10 फिल्मों की डाउनलोडिंग कर सकते हैं। पूरी हॉलिडे एल्बमस को 5 मिनट से भी कम समय में अपलोड कर सकते हैं। एक सेकेंड में 2 फोटो अपलोड हो जाएगी और इसमें बिना किसी बाधा के एक से अधिक डिवाइसिज को भी जोड़ा जा सकता है।
ऐसे मिलेगा सुविधा का लाभ
वर्तमान और नए प्रीपेड ग्राहक कोई भी सुविधाजनक 4जी पैक चुन कर अपने सिम को 4जी सिम में अपग्रेड कर सकते हैं, वहीं पोस्टपेड ग्राहक अपने 4जी प्लान को एक एयरटेल माईप्लान के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं और पसंद के अनुसार माईपैक्स या माईबूस्टर्स को 4जी लाभ के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
4जी नेटवर्क पर डाटा ब्राउजिंग होगा और वॉयस कॉल्स को 2जी पर बिना किसी बाधा के राउट किया जाएगा और इसे सीएसएफबी तकनीक के साथ किया जाएगा।