फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   49 tested positive for covid 19 in Chandigarh

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में 49 नए पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, लग सकता है रात्रि कर्फ्यू

Sat, 01 Jan 2022 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jan 2022 12:32 AM IST
सार

चंडीगढ़ में कोरोना की रफ्तार दिल्ली से भी तेज हो गई है। दिल्ली में जहां संक्रमण दर 2.44 प्रतिशत है, वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को 49 नए केस मिलने के बाद संक्रमण दर 24 घंटों में 1.11 से बढ़कर 3.98 प्रतिशत पर पहुंच गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अब सख्त हो गया है।

विज्ञापन
49 tested positive for covid 19 in Chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले। संक्रमण दर 24 घंटों में 1.11 से बढ़कर 3.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इन मरीजों में 23 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है। उधर, बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर ली है। शनिवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल इसे लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि इसी समीक्षा बैठक में रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा भी हो सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आशंका है कि नववर्ष के उत्सव के दौरान लापरवाही से संक्रमण दर बढ़ सकती है। इससे पहले 14 जून को 50 संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं, 29 दिसंबर को 33 और 30 दिसंबर को 17 संक्रमितों के मिलने से सक्रिय केसों की संख्या 170 हो गई है। इनमें से पीजीआई में 19,  जीएमसीएच 32 में 2 व जीएमएसएच 16 में 5 मरीज भर्ती हैं। इन सभी को ऑक्सीजन पर रखा गया है, जबकि स्वास्थ विभाग ने 10 दिन की अवधि पूरी करने पर 8 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1232 लोगों की जांच की, जिनमें से 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में अब तक 1079 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-49 से सबसे ज्यादा 6 संक्रमित मिले हैं। सेक्टर 22 व मनीमाजरा से 5-5, सेक्टर 28 से 4, सेक्टर-16 व ड्डडूमाजरा से 3- 3, सेक्टर 9, सेक्टर 43, सेक्टर 46 और सेक्टर 50 से 2-2, जबकि सेक्टर 10, 11, 12, 24, 26, 27, 29, 44, 45, 45, 48, 56, मक्खन माजरा, मलोया और पीजीआई से एक-एक मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना की चेन होने लगी मजबूत 
कोरोना संक्रमण के मामले चंद दिनों पहले तक मुख्य रूप से मनीमाजरा और शहर के इक्का-दुक्का सेक्टरों से आ रहे थे लेकिन अब स्थिति गंभीर हो गई है। देखते ही देखते कोरोना की चेन ने शहर के कोने-कोने में संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि कोरोना की चेन मजबूत हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी ही स्थिति से लहर की नौबत आती है। इस दौरान की जा रही छोटी-छोटी अनदेखी आने वाले दिनों में घातक साबित होगी। 

डब्ल्यूएचओ के पूर्व परामर्शदाता डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि मौजूदा स्थिति से यह बात तो साफ हो चुकी है कि टीके की दोनों खुराक लेने वाले भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह सोचना कि मैंने तो टीका लगवा लिया है अब कुछ नहीं होगा, बिल्कुल गलत होगा। यह सोच जान जोखिम में डाल सकती है। टीका संक्रमण की गंभीरता से बचाने में सहायक है, संक्रमण से नहीं, इसलिए बचाव के मानकों का और गंभीरता से पालन होना जरूरी है। 

यहां तक पहुंची कोरोना की चेन
मनीमजारा और मौलीजागरां के साथ सेक्टर 7, सेक्टर 15, सेक्टर 16, सेक्टर 19, सेक्टर 21, सेक्टर 23, सेक्टर 25, सेक्टर 28, सेक्टर 38, सेक्टर 39, सेक्टर 44, सेक्टर 4, सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 22, सेक्टर 31, सेक्टर 41, सेक्टर 42, सेक्टर 46, सेक्टर 49, सेक्टर 32, सेक्टर 35, सेक्टर 55 और सेक्टर 56 में कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। 

संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी से अपील करता है कि घर पर रहकर नए साल का स्वागत करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इस समय लापरवाही की गई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।  -डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed