फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   465 SI and 1100 women constables will appoint next week in Haryana

अच्छी खबर: 465 एसआई और 1100 महिला सिपाहियों की नियुक्ति अगले सप्ताह, प्रतीक्षारत अभ्यार्थियों को जोड़कर बनेगी नई सूची

Tue, 15 Feb 2022 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Feb 2022 12:02 AM IST
सार

फर्जीवाड़ा करने वालों की वजह से बाकी चयनित अभ्यार्थियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अगले हफ्ते 465 एसआई और 1100 महिला सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
465 SI and 1100 women constables will appoint next week in Haryana
हरियाणा पुलिस

विस्तार

फर्जी अभ्यर्थियों के नाम हटाकर वेटिंग वालों के जोड़कर नई सूची बनेगी। इसके बाद दो माह से इंतजार कर रहे 465 सब इंस्पेक्टरों और 1100 महिला सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद चयनित अभ्यर्थी दो माह से पुलिस की वर्दी पहनने का इंतजार कर रहे हैं। अब ख्वाब पूरे होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अहम बात ये होगी कि कमांडो भर्ती की तरह की नियुक्ति के समय सभी के बायोमीट्रिक निशान लिए जाएंगे। निशान मिलने वालों को ही नियुक्ति दी जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2021 में 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली थी। 26 सितंबर और 13 अक्टूबर को लिखित परीक्षा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में चयन सूची जारी हुई लेकिन फर्जीवाड़ा करने वालों की वजह से अभी तक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। आयोग की तमाम जांच के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद हरियाणा पुलिस में अफसरों और महिला कर्मचारियों का टोटा खत्म होने वाला है। 

50 एसआई और 72 महिला अभ्यर्थी मिले थे फर्जी
एसआई भर्ती में जांच के दौरान 50 अभ्यर्थी मिले थे। इन्होंने अतिरिक्त अंक लेने के लिए गलत जानकारी दी थी या फिंगर प्रिंट नहीं मिले थे। ऐसे में दिसंबर में आयोग ने 50 (41 पुरुष और 9 महिला) का परिणाम रोककर 415 एसआई की चयन सूची जारी की थी। डीजीपी को भी नियुक्ति के लिए भेज दी थी लेकिन इसमें गड़बड़ी की आशंका के चलते नियुक्ति रोक दी थी। इसी प्रकार, 1100 महिला सिपाही भर्ती का परिणाम भी निकाला जा चुका है। इनमें भी 72 ऐसी लड़कियां मिली, जिनका चयन झूठी जानकारी के आधार पर अतिरिक्त अंकों से हुआ है। अब ये लड़कियां अपना दावा वापस ले चुकी हैं। 

आगामी सप्ताह से एसआई और महिला सिपाही की नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी। मुख्य सचिव खुद इस मामले को देख रहे हैं। फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर वेटिंग वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नियुक्ति से पहले सभी के बायोमीट्रिक निशान लिए जाएंगे और किसी भी फर्जी अभ्यर्थी की नियुक्ति नहीं होने दी जाएगी। - भोपाल सिंह खदरी, एचएसएसी, चेयरमैन।  

ग्रुप-डी कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन का ब्योरा नहीं दे रहे महकमे
हरियाणा के 52 सरकारी विभाग, बोर्ड और निगम 2018 के विज्ञापन के तहत भर्ती ग्रुप-डी कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन का ब्योरा सरकार को नहीं दे रहे हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने जनवरी 2022 में भी जानकारी मांगी थी लेकिन मुहैया नहीं कराई गई। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी न देने वाले विभागों, बोर्ड-निगमों के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मुख्य प्रशासकों व प्रबंध निदेशकों को स्मरण पत्र भेजा है। 

इसमें कहा गया है कि चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों की जानकारी बार-बार मांगने के बावजूद नहीं दी जा रही। ताजा निर्देशों पर अमल करते हुए लंबित मामलों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को सात कार्य दिवस में जरूर मुहैया करवाएं। विभाग, बोर्ड, निगम का नाम, एचएसएससी की तरफ से चयनित अभ्यर्थी का नाम, पुलिस सत्यापन का जिक्र और विभागीय टिप्पणी जरूरी करें। इस भर्ती में 18000 कर्मियों की नियुक्ति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed