फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 borewells sealed across punjab to prevent recurrence of the tragic incidents, Fatehveer Singh

मासूम फतेहवीर की मौत के बाद जागी सरकार, पंजाब में 45 'मौत के बोरवेल' हुए बंद

Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
45 borewells sealed across punjab to prevent recurrence of the tragic incidents, Fatehveer Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

 पंजाब सरकार ने बुधवार तक 45 खुले बोरवेल बंद करवा दिए है। बुधवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने रिपोर्ट सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की दुखद घटना न हो, इसके लिए अभियान जारी रखा जाएगा। बता दें संगरूर जिले के एक गांव के बोरवेल में दो वर्षीय फतेहवीर के गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सभी खुले बोरवेल बंद करने का आदेश दिए थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 45 खुले बोरवेल बंद कर दिए गए हैं। इनमें से 26 बोरवेल फतेहगढ़ साहिब जिले में पाए गए हैं। बस्सी पठाना और खेड़ा ब्लॉक में 13-13 खुले बोर थे। मानसा जिले में आठ बोरवेल बंद किए गए, जबकि पटियाला और कपूरथला जिलों में तीन-तीन, गुरदासपुर जिले में दो और रोपड़ एवं होशियारपुर जिलों में एक-एक खुले बोरवेल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


रोपड़ जिले में 19 बोरवेल ढके हुए नहीं पाए गए, जिनमें से एक को बंद कर दिया गया है जबकि बाकी को बंद करने की प्रक्रिया जारी है। प्रवक्ता के मुताबिक फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन जिलों में कोई भी बोरवेल खुला हुआ नहीं पाया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन ग्रुप को भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को अंतिम रूप देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहवीर की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य भर में खुले पड़े सभी बोरवेलों को बंद करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन ग्रुप को ऐसी घटनाओं से बचने और रोकने के लिए एसपीओ (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को अंतिम रूप देने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य भर में खुले पड़े बोरवेल की जानकारी डिप्टी कमिश्नरों से मांगी और इस तरह की घटना से बचने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए गठित किए ग्रुप को राहत कामों में किसी भी तरह की कमी का अध्ययन करने और भविष्य में इस तरह के किसी भी मामले में तेजी से कार्रवाई के लिए अपनी सिफारिशें देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed