फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44 HCS Officers Transferred In Haryana

हरियाणा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 एचसीएस अधिकारी हुए इधर-उधर

Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
44 HCS Officers Transferred In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने आईएएस अफसरों के साथ-साथ प्रदेश में 44 एचसीएस अफसरों को भी इधर से उधर कर दिया है। इसमें पंद्रह से अधिक एसडीएम स्तर के अफसरों का भी तबादला किया गया है। विवेक पदम सिंह को एडीसी नूंह, कमलेश कुमार भादू को एडीसी यमुनानगर, मुनिश नागपाल को निगम आयुक्त सोनीपत, जगनिवास को एडीसी झज्जर लगाया गया है। 

विज्ञापन


सतपाल शर्मा कंट्रोल प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, ओमप्रकाश निगम आयुक्त पानीपत, सुरेश कुमार कासवान संयुक्त आयुक्त नगर निगम हिसार का जिम्मा संभालेंगे। सुभाष चंद्र सिहाग फिर से एसडीएम अंबाला कैंट लगाए गए हैं। कमलप्रीत कौर एसडीएम नारायणगढ़, अनु चीफ प्रोटोकॉल अफसर गुरुग्राम, विवेक चौधरी एसडीएम कलायत को सिटी मजिस्ट्रेट कैथल, सतीश यादव एसडीएम भिवानी, अजय चोपड़ा सिटी मजिस्ट्रेट रेवाड़ी का कार्यभार संभालेंगे। 
विज्ञापन


मनोह खत्री वित्त विभाग में उप सचिव लगाए गए हैं। गौरव कुमार संयुक्त आयुक्त पानीपत नगर निगम, शिल्पी पातर, ज्वाइंट निदेशक आयुष हरियाणा, भारत भूषण गोगिया डीसी फरीदाबाद के ओएसडी, मीनाक्षी दहिया को एसडीएम डबवाली, ममता को एसडीएम पंचकूला, विजेंद्र हुड्डा सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप सिंह एसडीएम कैथल, प्रदीप अहलावत वन को एमडी शुगर मिल पानीपत, वीरेंद्र चौधरी एसडीएम कालका, गायित्री अहलावत एसडीएम महम, देवेंद्र यादव एसडीएम रेवाड़ी, प्रशांत सिटी मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, किरण सिंह एसडीएम कालांवली, परमजीत चहल एसडीएम हिसार एवं सिरसा का जिम्मा संभालेंगे।

पंकज कुमार संयुक्त निदेशक प्रशासन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अलका चौधरी एसडीएम हथीन, संदीप अग्रवाल एसडीएम चरखी दादरी, अश्वनी कुमार सीईओ जिला परिषद झज्जर, प्रदीप अहलावत द्वितीय एसडीएम नूंह, भूपेंद्र सिंह एसडीएम नारनौल, राजीव प्रसाद एसडीएम शाहबाद, शिखा एसडीएम झज्जर लगाए गए हैं। 

गजेंद्र सिंह एस्टेट अफसर एचएसबीपी रोहतक, शशि वसुंधरा एसडीएम गुहला, अशीष एमडी शुगर मिल गोहाना व एसडीएम गुहाना, सुरेंद्र सिंह तृतीय एसडीएम रतिया व एसडीएम टोहाना, संयम गर्ग एसडीएम पेहवा, रवींद्र कुमार एसडीए बावल व राहुल मित्तल सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचसीए महेंद्र पाल व संजय कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed