{"_id":"60f5f001969c4d73a37f2fb6","slug":"42-new-black-fungus-cases-in-haryana-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नहीं थम रहा ब्लैक फंगस: सात दिन में 42 नए मामले, रोहतक-हिसार में सबसे ज्यादा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नहीं थम रहा ब्लैक फंगस: सात दिन में 42 नए मामले, रोहतक-हिसार में सबसे ज्यादा केस
Tue, 20 Jul 2021 03:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 03:09 AM IST
सार
हरियाणा में ब्लैक फंगस के नए मामले आना जारी हैं। एक सप्ताह में 42 नए मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक मामले रोहतक और हिसार जिले में मिले हैं। वहीं राहत की बात यह है कि कैथल और कुरुक्षेत्र में सबसे कम मामले मिले। इन सबके बीच ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कमी बरकरार है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लगातार ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में इसके 42 नए मामले मिले हैं। अब कुल केसों की संख्या बढ़कर 1665 हो गई है, जबकि पिछले सप्ताह 1623 थी। सबसे अधिक मामले रोहतक, हिसार और गुरुग्राम में मिले हैं, जबकि सबसे कम मामले कैथल और कुरुक्षेत्र में मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक 412, हिसार में 387, गुरुग्राम में 338, फरीदाबाद 147, करनाल में 124 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, पानीपत 73, नूंह 57, सिरसा 53, झज्जर 10, सोनीपत-अंबाला 8-8, फतेहाबाद-भिवानी 6-6, रेवाड़ी 5 और कुरुक्षेत्र-कैथल में 1-1 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इंजेक्शन की कमी बरकरार
विभाग का दावा है कि मरीजों के इलाज के लिए अब तक कुल 41449 एंफोटेरेसिन बी के इंजेक्शन भेजे जा चुके हैं। वहीं, प्रदेश के सभी निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर शुरू से ही एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विभाग लगातार केंद्र से डिमांड कर रहा है लेकिन स्टॉक के लिए एक हजार से दो हजार इंजेक्शन ही मिल रहे हैं, जो आते ही मरीजों को लगा दिए जाते हैं। क्योंकि फंगस के मामलों में मरीज को उसके वजन के हिसाब से रोजाना से 4 से 6 इंजेक्शन की जरूरत होती है।