{"_id":"5d931a78d2df3211fff3d8eb8d26ecdd","slug":"4-loksabha-areas-of-punjab-are-red-alert-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 4 लोकसभा क्षेत्र हैं रेड अलर्ट एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 4 लोकसभा क्षेत्र हैं रेड अलर्ट एरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में चार लोकसभा क्षेत्र रेड अलर्ट की श्रेणी में आते हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और पंजाब इलेक्शन वाच की ओर से जारी रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
एडीआर के फाउंडर मेंबर प्रो. जगदीप चोकर, पंजाब इलेक्शन वाच के संयोजक जसकीरत सिंह और परविंदर सिंह कितना ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि रेड अलर्ट क्षेत्र वह होते हैं, जहां तीन या इससे अधिक प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हों।
विज्ञापन
पंजाब में यह लोकसभा क्षेत्र लुधियाना, खडूर साहिब, बठिंडा और अमृतसर हैं। लुधियाना में 6, खडूर साहिब में 5, बठिंडा में 4 तथा अमृतसर में 3 ऐसे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 253 प्रत्याशियों में से 23 ने अपने आपराधिक मामलों की घोषणा शपथ पत्रों में की है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में यह संख्या 215 में से 18 थी। पिछली बार इनका प्रतिशत 8 था, जो कि अब बढ़कर 9 फीसदी हो गया है। इनमें से 20 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं।
56 उम्मीदवार करोड़पति
चोकर ने कहा कि पंजाब की 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे विभिन्न उम्मीदवारों में से 56 यानी कि 22 फीसदी करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 4.48 करोड़ प्रति उम्मीदवार है। वहीं, कांग्रेस के 12, आम आदमी पार्टी के 8, जबकि अकाली-भाजपा गठबंधन के 13 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 32.70 करोड़, शिअद-भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश: 34 एवं 60 करोड़, जबकि आप के संबंध में यह आंकड़ा 4.11 करोड़ है।
16 उम्मीदवारों की संपत्ति 15 करोड़ से अधिक
चोकर के अनुसार 16 उम्मीदवारों ने घोषणा की है कि उनकी संपत्ति 15 करोड़ से अधिक है। इनमें से 4 ऐसे हैं जिनकी कुल चल व अचल संपत्ति 100 करोड़ से भी अधिक है। सबसे अधिक वार्षिक आय वाले उम्मीदवारों में बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल (4.9 करोड़), फतेहगढ़ साहिब से शिअद प्रत्याशी कुलवंत सिंह (4.3 करोड़) और अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार (3.2 करोड़) शामिल हैं।
सांसदों की संपत्ति हुई दोगुनी
2009 में चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में से 8 फिर से मैदान में हैं। इनकी संपत्ति पांच साल में दोगुनी से अधिक हो गई है। चोकर ने बताया कि उनकी औसत संपत्ति 15.56 से बढ़कर 32.19 करोड़ हो गई है। यह इजाफा 107 फीसदी है।