{"_id":"60be8ff2b23abb2f782b377e","slug":"39-deaths-and-640-new-corona-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना: 640 नए संक्रमित मिले, 1674 ठीक होकर घर लौटे, 39 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना: 640 नए संक्रमित मिले, 1674 ठीक होकर घर लौटे, 39 मरीजों ने गंवाई जान
Tue, 08 Jun 2021 03:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:02 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है। सोमवार को इस लहर के दौरान सबसे कम 640 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 39 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। राहत की बात यह है कि एक दिन में 1674 लोगों ने इस संक्रमण को मात दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को दूसरी लहर में सबसे कम कोरोना के 640 नए संक्रमित मिले, जबकि 1674 मरीज ठीक हुए। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.65 फीसदी रह गई, जबकि दूसरी लहर की पाजिटिविटी दर 13.55 प्रतिशत है। राहत की बात ये है कि प्रदेश के किसी भी जिले में 80 से अधिक केस नहीं हैं, बल्कि इससे कम ही आंकड़ा है। साथ ही नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। अब प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 97.80 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोमवार को 24 घंटों में 39 लोगों की मौत दर्ज की गई है। किसी भी जिले में 4 से अधिक मरीजों की मौत नहीं हुई है। गुरुग्राम व हिसार में 4-4, रेवाड़ी व भिवानी में 3-3, झज्जर, करनाल, रोहतक, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल व जींद में 2-2-, अंबाला, पानीपत, महेंद्रगढ़, पलवल व नूंह में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन