{"_id":"62f8f417521405d6562a0bed471d0625","slug":"350-quintals-onion-got-to-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मिला 350 क्विंटल प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मिला 350 क्विंटल प्याज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सप्लाई विभाग और चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मोरनी के गांव टिकरी स्थित होटल सिमोन में छापामारी कर करीब 350 क्विंटल प्याज पकड़ा।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान कई किसान मौके पर आ गए और बीज के लिए संयुक्त तौर पर प्याज एकत्र करने की बात कही, लेकिन होटल संचालक इससे संबंधित कोई कागजी सबूत नहीं दिखा सके। आखिरकार, 10 हजार रुपये जुर्माना करके छोड़ दिया गया।
केंद्र सरकार ने प्याज और आलू की जमाखोरी पर पाबंदी लगा रखी है। इसलिए सिविल सप्लाई विभाग भी सतर्क था। इसी बीच होटल में प्याज की जमाखोरी की सूचना मिलते ही मंडी के ऑक्सन आफिसर रोहताश सिंह और चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
मौके पर होटल मालिक अशोक से प्याज से संबंधित रिकार्ड मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसी गांव के करीब दर्जन भर किसान मौके पर आए और अपना प्याज होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह बेचने के लिए नहीं, बल्कि बीज के लिए रखा गया है।
विज्ञापन