फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   340 posts vacant in Engineering and Planning department of PGI

Chandigarh News: पीजीआई के इंजीनियरिंग और प्लानिंग विभाग में 340 पद खाली

Wed, 30 Jul 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
340 posts vacant in Engineering and Planning department of PGI
चंडीगढ़। पीजीआई के इंजीनियरिंग और प्लानिंग विभाग में एक आरटीआई के माध्यम से 340 पोस्टें खाली होने का खुलासा हुआ है। पीजीआई की जाॅइंट एक्शन कमेटी ऑफ सीडब्ल्यूयू के चेयरमैन अश्विनी कुमार मुंजाल ने बताया कि उन्होंने आरटीआई से विभाग में कुल पोस्टें, कितनी खाली और कब से खाली हैं, कौन सी क्लास के कितने कर्मचारियों की पोस्ट खाली हैं की जानकारी मांगी थी लेकिन पीजीआई ने आरटीआई का जवाब नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने एक अपील दायर कर दी। बीती 9 जुलाई को उस पर फैसला हुआ कि इस आरटीआई का जवाब दिया जाए। मंगलवार को इसका जवाब मिला। अब अश्विनी मुंजाल का कहना है कि पीजीआई ने पूरी जानकारी नहीं दी है यह जानकारी अधूरी। इसको लेकर उन्होंने सुपरिंटेंडिंग हॉस्पिटल इंजीनियर (एसएचई) को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है कि उन्हें पूरी सूचना नहीं मिली है। उन्हें केवल खाली पोस्ट की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed