फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Year Old Child Dead Due to Swine Flu

स्वाइन फ्लू: हिसार में लगातार चौथी मौत

Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
3 Year Old Child Dead Due to Swine Flu

स्वाइन फ्लू से जिले में सोमवार को चौथी मौत हो गई। सोमवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 3 साल के मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ निवासी 3 साल के हर्ष को 16 जनवरी को खांसी जुकाम की शिकायत के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मरीज के बारे में पता चलते ही सामान्य अस्पताल की टीम ने 17 जनवरी को बच्चे के सैंपल लिए थे। बच्चे की तीन दिन बाद 19 जनवरी को सुबह फ्लू से मौत हो गई।

इससे पहले स्वाइन फ्लू से टोहाना की एक महिला और रतिया के एक व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो चुकी है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति भी फ्लू से एक निजी अस्पताल में दम तोड़ चुका है।

डीजी हेल्‍थ ने ली सभी जिलों से रिपोर्ट

3 Year Old Child Dead Due to Swine Flu

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए डीजी हेल्थ डॉ. नरेंद्र अरोड़ा, कमिश्नर हेल्थ रामनिवास और एडीजी हेल्थ डॉ. कमला सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट ली।

उन्होंने कांफ्रेंस के माध्यम से सीएमओ से कहा कि फ्लू का अलर्ट जारी रखें। लोगों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाते रहें और दवा का स्टॉक अस्पतालों में रखे। डीजी हेल्थ ने सभी जिले की स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी के बारे में भी जानकारी ली।

11 केस में से 7 नेगेटिव, 4 की पुष्टि

सामान्य अस्पताल में अभी तक स्वाइन फ्लू से संदिग्ध 11 रोगियों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें  से 4 मरीजों की फ्लू की पुष्टि हुई है, जबकि 7 केस निगेटिव पाए गए हैं। 4 पॉजिटिव केस में से 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं और दो लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

सोमवार को 3 और संदिग्ध मरीज आए सामने
नोडल ऑफिसर सुशील गर्ग ने बताया कि सोमवार को स्वाइन फ्लू के 3 और संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेज दिए हैं।

साथ ही मरीजों को टेमीफ्लू का कोर्स शुरू कर दिया है। इनमें एक केस हनुमानगढ़ (राजस्थान) का 78 साल का अमर सिंह, भिवानी का 65 साल का सुखवीर सिंह तथा हिसार की 35 वर्षीय रितु देवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर लगातार आ रहीं कॉल

3 Year Old Child Dead Due to Swine Flu

ग्रामीण इलाकों में अभी स्वाइन फ्लू के लिए जागरुकता की कमी है। इसी का कारण है कि अस्पताल की ओर से स्वाइन फ्लू के लिए जारी किया गए हेल्पलाइन नंबर (8295937074) पर रोजाना करीब 25 फोन कॉल आ रही हैं। फोन कॉल के माध्यम से लोग बीमारी के लक्षणों के बारे में पूछ रहे हैं।

स्वाइन फ्लू से निपटने के पूरे प्रबंध
जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। अभी तक चार लोगों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक बच्चे की सोमवार अल सुबह मौत हो गई है। यदि जिले में कहीं पर भी किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत प्रभाव से टेमी फ्लू मुहैया करवाई जाएगी।
- डॉ. चंद्रशेखर खरे, जिला उपायुक्त, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed