फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 dead in road accident due to fog

कोहरे में भिड़े वाहन, 3 की मौत, 11 घायल

Fri, 19 Dec 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 Dec 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
3 dead in road accident due to fog

प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को घना कोहरा रहा। कई जिलों में सुबह 11  बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। धुंध की वजह से कई जगह वाहन भिड़ गए। यमुनानगर में अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हिसार के पास ट्रक-जीप भिड़ंत में छह और सिरसा क्षेत्र में कार-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। उधर फतेहाबाद में भी बस और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में बुधवार रात से ही कोहरे की घनी परत छा गई थी, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तक बनी रही। इस वजह से ठंड का जबर्दस्त असर रहा। अलसुबह दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर में धुंध के कारण ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मेहला निवासी शलिंद्र व आनंद की मौत हो गई। इसी प्रकार एक अन्य हादसे में सढोरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सढोरा निवासी परमराज चुघ की मौत हो गई। रेवाड़ी में भी दो बसें टकरा गई। इससे तीन लोग घायल हो गए।

बेअसर रहा सूरज
सर्द हवा और धुंध के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिसे. रहा। ठंड के असर से लोग सुबह देरी से घरों से निकले और शाम को जल्दी घर लौट गई। दोपहर में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के सामने बेअसर रही। बाजारों में ऊनी वस्त्र विक्रेताओं के यहां भीड़ दिखी, लेकिन सामान्य ग्राहकी सुस्त रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और कोहरे का असर आगामी दिनों में बरकरार रहेगा।


रेल-सड़क यातायात प्रभावित
धुंध की वजह से रेल व सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यमुनानगर में आधा दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से देर पहुंची। पानीपत में भी 25 ट्रेनें देरी से पहुंची और रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed