{"_id":"8c26343d04431ac6a88ebd54896cab91","slug":"3-day-rose-festival-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, 3 दिवसीय रोज फेस्ट का पूरा शेडयूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, 3 दिवसीय रोज फेस्ट का पूरा शेडयूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन के खिलखिलाते हजारों गुलाब आपके स्वागत को तैयार हैं। चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग और नगर निगम की ओर से 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले 43वें रोज फेस्टिवल में पहली बार देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
इस बार रोज फेस्टिवल की थीम भी इंटरनेशनल इंटीग्रेशन... रखी गई है। बुधवार को सेक्टर-10 होटल माउंट व्यू में प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने रोज फेस्टिवल की तैयारियों व शेड्यूल की जानकारी दी। मेयर पूनम शर्मा ने बताया कि पहली बार गुजरात, मिजोरम, उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों को रोज फेस्टिवल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स भी परफारमेंस देंगे। इसके अलावा रोज फेस्टिवल में स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सिटको डायरेक्टर कविता सिंह, नगर निगम कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह और सिटको जीएम एके मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
829 वैरायटी के हैं गुलाब, 37 हजार हैं पौधे
नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि 40 एकड़ में फैले रोज गार्डन में गुलाबों की 829 वैरायटी लगी हैं। 1300 क्यारियों मेें 37 हजार से अधिक पौधों पर गुलाब खिले हुए हैं। इस बार मौसम बेहतर होने से गुलाबों से रोज गार्डन खिला हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए चार टेंपरेरी टॉयलेट, कूड़ेदान और पीने के पानी का भी पुख्ता इंतजाम होगा। वहीं, ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई हैं। बरसात की स्थिति से निपटने के लिए वाटर प्रूफ स्टेज और स्वाइन फ्लू को देखते हुए डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
रोज फेस्टिवल का शेड्यूल
20 फरवरी
11:00---------प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव फेस्ट का उद्घाटन करेंगे
11:10---------ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति
11:20---------फ्लावर कंपटीशन और फ्लॉवर हेट कंपटीशन
11:25---------नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर का कल्चरल इवेंट
12:30---------फोक डांस कंपटीशन
3:30----------मिस और मिस्टर रोज कंपटीशन का प्री राउंड
5: 00---------हास्य कवि सम्मेलन
21 फरवरी
9:00----------रोज प्रिंस और प्रिंसेस कंपटीशन
10:20---------फोटोग्राफी कंपटीशन
10:35--------विभिन्न प्रदेशों का फोक डांस कंपटीशन
11:00--------पतंगबाजी कंपटीशन
11:20--------विभिन्न प्रदेशों का फोक कंपटीशन
11:30--------रोज किंग और रोज क्वीन (सीनियर सिटीजन)
2:00----------रोज क्विज
3:30---------ब्लाइंड स्टूडेंट्स की प्रस्तुति
5:00---------सूफी गायिका डॉ. ममता जोशी की प्रस्तुति
22 फरवरी
10:30---------ऑन द स्पॉट पेटिंग कंपीटीशन
10:40---------विभिन्न राज्यों का फोक डांस
11:00---------मैजिक शो
11:30---------अंताक्षरी
3: 30---------पुरस्कार वितरण समारोह
5:00----------म्यूजिकल इवनिंग (ओल्ड इज गोल्ड)