फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 Indian prisoners released by Pakistan today

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाक ने रिहा किए 29 भारतीय, 36 साल बाद वतन लौटे जयपुर के गजानंद

Tue, 14 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Tue, 14 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
29 Indian prisoners released by Pakistan today
पाक द्वारा रिहा किए गए भारतीय नागरिक
पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 29 भारतीयों को जेल से रिहा कर दिया। इनमें 26 मछुआरे शामिल हैं। सोमवार को उन्हें अटारी बॉर्डर से भारत भेज दिया गया। भारत की ओर से भी सात पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा किया गया है। देश के उच्चतम न्यायालय के समक्ष जुलाई में सौंपी गई एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 418 मछुआरों समेत 470 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। रविवार को पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए मछुआरों को गिरफ्तार करने की खबर आई थी।
विज्ञापन


36 साल बाद वतन लौटे गजानंद
राजस्थान के गजानंद शर्मा 36 साल पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में बिताने के बाद 13 अगस्त को भारत लौटे। देश लौटते ही उनकी चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। सोमवार को गजानंद ने जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा सामने खड़े परिजनों को देख उनकी आंखें भर आईं। वह 36 वर्ष पहले लापता हो गए थे। इसी वर्ष उनके पाकिस्तान की जेल में बंद होने के बारे में पता चला था।  
विज्ञापन

परिजनों ने की थी वीके सिंह से मुलाकात

29 Indian prisoners released by Pakistan today
पाक द्वारा रिहा किए गए भारतीय नागरिक
जयपुर से अटारी सीमा पर गजानंद शर्मा को लेने पहुंचे सहदेव शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने गजानंद शर्मा को भारत लाकर देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी और बेटे मुकेश ने दिल्ली में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से मुलाकात की थी। जयपुर के सामोद थाना इलाके में गांव महारकलां के 65 वर्षीय निवासी गजानंद शर्मा की भारतीय राष्ट्रीयता के वेरिफिकेशन के संबंध में पाक जेल से दस्तावेज भारत आए थे। 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण कार्यालय से दस्तावेज सत्यापन के लिए सामोद थाना पुलिस को भेजे। पुलिस ने गजानंद के परिजनों को तलाश कर उनसे संपर्क किया और उनके पाक जेल में बंद होने की जानकारी दी। पाक जेल के दस्तावेजों में गजानंद शर्मा की फोटो देखकर उनके छोटे बेटे मुकेश शर्मा ने दावा किया कि वह उनके पिता ही हैं। गजानंद शर्मा के परिवार में उनकी 62 वर्षीय पत्नी मखनी देवी, दो बेटे राकेश, मुकेश, बहुएं और पोते हैं।

 गजानंद की पत्नी मखनी देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे वह अक्सर घर से बाहर ही रहते थे । कभी कभार घर आते फिर कई दिनों तक बाहर ही रहते थे। वर्ष 1982 में एक दिन उनके पति गजानंद घर से बिना बताए निकल गए। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। उनकी तलाश में मखनी देवी अपने रिश्तेदारों के साथ कई स्थानों पर भटकी। संभावित जगहों पर पति को तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed