फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 deaths and 162 corona cases reports in Haryana

योग दिवस पर रिकॉर्ड: हरियाणा में 627136 लोगों को लगा टीका, 162 संक्रमित मिले, 29 की जान गई

Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में तेजी से गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश में 162 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 29 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। उधर, योग दिवस पर हरियाणा में टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। इस पर खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूरी टीम को बधाई दी। 

विज्ञापन
29 deaths and 162 corona cases reports in Haryana
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

योग दिवस पर हरियाणा के 3700 स्थानों पर वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव में रिकॉर्ड 627136 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 564273 लोगों ने पहली और 62863 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। कोविन पोर्टल के अनुसार, हरियाणा में टीकाकरण के मामले में युवा अब बुजुर्गों से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मेगा ड्राइव में ढाई लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। युवाओं में दिखे जबरदस्त उत्साह के कारण यह आंकड़ा दो गुना से अधिक पहुंच गया। अब तक हरियाणा में कुल 76.59 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सबसे अधिक गुरुग्राम जिले में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ, जबकि सबसे कम नूंह में 5665 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। 

विज्ञापन

हरियाणावासियों के लिए कोरोना महामारी संक्रमण को कम करने के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। एक दिन में राज्य में अब तक लगाई गई वैक्सीन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस मेगा टीकाकरण दिवस पर राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभारी हूं। - अनिल विज, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

                           किस जिले में कितना हुआ वैक्सीनेशन
 

जिला आज पहली आज दूसरी अब तक कुल
गुरुग्राम 98203   5975 1032652 
फरीदाबाद 62000 8027 767370
सोनीपत   29500 4030   454202
हिसार 25363 1836 324899 
करनाल 20004 8502 556030 
पानीपत 19312 1246 273029 
रोहतक 17380 4722 287807 
रेवाड़ी 24971 499 291128 
पंचकूला 16485 2176 265284
कुरुक्षेत्र 20468 1977 261606
यमुनानगर 21871 1605 331935 
सिरसा 16871 2652 323239 
महेंद्रगढ़ 23215 1020   278399 
भिवानी 22136  2026  276061 
झज्जर 26913 917 274467
पलवल 13907 5122 283475 
फतेहाबाद 15828 1998 207475 
कैथल 10712 1095 212646 
जींद 15408  1923 232722 
नूंह  5644 21 93939 
चरखी दादरी 21680  1168  197691
कुल 564273 62863 7659624

कोरोना के 162 नए केस, 29 मरीजों की मौत
हरियाणा में सोमवार को कोरोना के मात्र 162 नए केस दर्ज हुए। 29 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अब एक्टिव केस 2337 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी 0.61 प्रतिशत, दूसरी लहर की 12.16 और कुल संक्रमण दर 7.87 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 98.49 प्रतिशत पहुंच गई है। 

वहीं, पिछले 24 घंटों में हुईं 29 मौतों में हिसार-पानीपत 4-4, भिवानी 3, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, करनाल, सिरसा 2-2, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, चरखी दादरी, फतेहाबाद, कैथल, जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना से कुल 9275 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed