फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2800 laborers from Chandigarh leave for UP and Bihar

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 2800 मजदूर यूपी और बिहार रवाना, आज मधुबनी और उन्नाव जाएंगे प्रवासी

Fri, 15 May 2020 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 May 2020 12:38 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ से यूपी के प्रतापगढ़ और बिहार के सीतामढ़ी के अलावा अन्य जिलों के मजदूरों को उनके घर भेजा
  • दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ से सीतामढ़ी के लिए 1260 श्रमिक और शाम 7 बजे प्रतापगढ़ के लिए 1540 श्रमिक भेजे गए

विज्ञापन
2800 laborers from Chandigarh leave for UP and Bihar
चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन के कारण कामकाज कम होने से चंडीगढ़ में फंसे यूपी और बिहार के मजदूरों को लेकर चंडीगढ़ से गुरुवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो अलग-अलग ट्रेनों में 2800 श्रमिकों को यूटी प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन से भेजा गया।

विज्ञापन

 
पहली ट्रेन दिन में 2 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 1260 श्रमिकों को लेकर बिहार के सीतामढ़ी के लिए निकली। वहीं शाम 7 बजे यूपी के प्रतापगढ़ के लिए दूसरी ट्रेन 1540 श्रमिकों को लेकर निकली है। इसमें श्रमिकों से एक रुपया भी टिकट के लिए चार्ज नहीं किया जा रहा है। सारा खर्च यूटी प्रशासन की ओर से उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को सीतामढ़ी के लिए यूटी प्रशासन की ओर से 87 हजार 11 सौ रुपये और प्रतापगढ़ के लिए 58 हजार 59 सौ रुपये मजदूरों को भेजने के एवज में खर्च किए गए हैं। वहीं चंडीगढ़ से निकलने से पहले श्रमिकों को खाना और पानी की बोतल दी जा रही है। बाकायदा यूटी प्रशासन की ओर से दिए गए भोजन के संबंध में श्रमिकों का फीडबैक लिया जा रहा है, कि उन्हें खाना कैसा लगा, यह पूछा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी जाने वाले अधिकतर श्रमिकों ने यूटी की ओर से मिलने वाले भोजन को अच्छा बताया। बता दें कि यहां से जाने वाले श्रमिकों की प्रतापगढ़ और सीतामढ़ी में भी पहुंचने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद वहां से उन्हें बस के जरिये जिस जिले और कस्बे के रहने वाले होंगे, वहां भेजा जाएगा। उन्हें अपने घरों में 15 से 21 दिनों के लिए एकांतवास में रहना होगा।

रेलेव स्टेशन की बिल्डिंग 8 घंटे में 3 बार की सैनिटाइज 
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजाना दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजी जा रही हैं। एक यूपी और दूसरी बिहार के लिए। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को महज 8 घंटे में 3 बार सैनिटाइज किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा वासिंग लाइन में ट्रेन के प्रत्येक रैक की भी धुलाई के बाद तीन बार सैनिटाइज किया जा रहा है। जबकि कानून-व्यवस्था मेंटेन करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

आज यहां जाएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 

  • शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से बिहार के मधुबनी और यूपी के उन्नाव के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन जाएगी।
  • दोपहर 2 बजे चंडीगढ से मधुबनी और शाम 7 बजे यूपी के उन्नाव के लिए श्रमिक स्पेशल रवाना होगी

घर चले हम: दो श्रमिक ट्रेन से यूपी और बिहार रवाना हुए 2839 श्रमिक 

दूसरे प्रांतों के श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को चंडीगढ़ आईएसबीटी 43 में यूपी और बिहार जाने वाले 2839 प्रवासी श्रमिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई और 54 बसों के जरिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। जहां से उन्हें दो श्रमिक ट्रेनों के जरिए घर के लिए रवाना किया गया। 

उत्तराखंड युवा मंच की वेबसाइट पर मिलेगी डिटेल, पंजीकृत लोग ही जा सकेंगे घर 
लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में फंसे उत्तराखंड के लोगों की घर वापसी के लिए उत्तराखंड से बसों की दूसरी खेप गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंच गई। उत्तराखंड सरकार ने सेक्टर-17 प्लाजा में 15 बसें भेजी हैं। पंजीकृत लोग ही आज रवाना होने वाली बसों से जा सकेंगे। जाने वाले लोगों की सूची उत्तराखंड युवा मंच की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। 

मंच के प्रधान धरमपाल रावत ने बताया कि पहली खेप में उत्तराखंड सरकार की ओर से 85 बसों को भेजा गया था। इस बार दूसरी खेप में 15 बसों का इंतजाम किया गया है। इन बसों के जरिए लगभग 450 लोगों को उत्तराखंड रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ बसें शाम को 17 प्लाजा में पहुंच गई हैं। कुछ देर रात तक पहुंच जाएंगी। सुबह पंजीकृत लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें रवाना किया जाएगा। मंच की ओर से जाने वाले लोगों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था की गई है। मंच के प्रधान ने बताया कि बस से वही लोग जा पाएंगे जो पंजीकृत होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed