{"_id":"61d717a450d63c399c085c1d","slug":"2678-tested-positive-for-covid-19-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कोरोना के 2678 और ओमिक्रॉन के आठ मामले, मुख्यमंत्री के पीए व अनिल विज के स्टाफ में छह संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कोरोना के 2678 और ओमिक्रॉन के आठ मामले, मुख्यमंत्री के पीए व अनिल विज के स्टाफ में छह संक्रमित मिले
Thu, 06 Jan 2022 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:58 PM IST
सार
हरियाणा में रोजाना कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब ढाई हजार के पार हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में 2678 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सर्वाधिक 1447 केस गुरुग्राम में मिले हैं। चरखी दादरी जिले में दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के चालक, भाई समेत स्टाफ के छह सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम आवास पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में गुरुवार को नए केसों का आंकड़ा 2678 तक पहुंच गया। साथ ही ओमिक्रॉन के आठ नए केस मिले हैं। कैथल में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10067 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 7912 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन के कुल केस 114 सामने आ चुके हैं। इनमें से 31 एक्टिव हैं और 83 को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
मामले बढ़ने से एक दिन की संक्रमण दर 5.91 और कुल 5.28 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर घटकर 97.70 प्रतिशत पहुंच गई है। बता दें कि बुधवार को हरियाणा सरकार के वित्तायुक्त पीके दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सबसे अधिक 1447 केस
गुरुवार को गुरुग्राम में 1447, फरीदाबाद 297 पंचकूला 162, अंबाला 169, सोनीपत 130, करनाल 107, रोहतक 63, हिसार 36, झज्जर 46, यमुनानगर 44, कुरुक्षेत्र 41, जींद 24, रेवाड़ी 23, सिरसा-भिवानी 17-17, कैथल 15, फतेहाबाद 9, महेंद्रगढ़ 8, पलवल 11, पानीपत 6, नूंह में 4 और चरखी दादरी में 2 नए मरीज मिले हैं।
पीजीआई रोहतक में 12 डॉक्टरों समेत 13 नए संक्रमित
प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआई रोहतक में गुरुवार शाम को 13 कोरोना संक्रमित केस मिले। इनमें से 12 डॉक्टर व एक स्टेनो शामिल हैं। इन्हें घरों में ही एकांतवास में रखा गया है। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पीजीआई में गुरुवार को एक और संक्रमित मरीज भर्ती हुआ। अब इन मरीजों की संख्या चार पहुंच गई है। इनमें से तीन ऑक्सीजन पर हैं। इधर, जिला स्वास्थ्य विभाग ने 63 नए संक्रमितों की पुष्टि की है। इसके साथ अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 153 पहुंच गया है।