फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 hours power supply in 10 districts of Haryana

मानसून सत्र: 10 जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, 5628 गांव जगमग, सदन में बिजली मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 10 Aug 2022 04:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले दिनों मुख्यमंत्रियों व बिजली मंत्रियों की बैठक में हरियाणा की पीठ थपथपाई है। हरियाणा द्वारा बिजली सेक्टर में किए गए सुधारों के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों को भी हरियाणा से सीखने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
24 hours power supply in 10 districts of Haryana
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत अभी तक प्रदेश के 10 जिलों  गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के सभी 5628 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। नूंह जिला के 117 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। 34 फीडरों पर 263 गांवों में योजना का कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नूंह में योजना के तहत 14 फीडरों के तहत आने वाले 101 गांवों में कार्य प्रगति पर है। 5 फीडरों पर आने वाले 51 गांवों का कार्य 24 मई को आवंटित किया जा चुका है। शेष 5 फीडरों के तहत आने वाले 26 गांव के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। पूरे जिले में योजना के तहत कार्य चालू वित्त वर्ष के दौरान पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना को अपनाने वाले गांवों में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इतना ही नहीं, प्रदेश ने लाइन लॉस और बिजली चोरी को भी रोकने में कामयाबी हासिल की है। प्रदेश का एल एंड टी लॉस 33 प्रतिशत से घटकर 13.5 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले दिनों मुख्यमंत्रियों व बिजली मंत्रियों की बैठक में हरियाणा की पीठ थपथपाई है। हरियाणा द्वारा बिजली सेक्टर में किए गए सुधारों के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों को भी हरियाणा से सीखने की नसीहत दी है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर ने नूंह जिला में बिजली को लेकर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed