{"_id":"21dd2c7d5daebed57af9af05f99d7366","slug":"24-hour-water-suply-at-vikas-nagar-in-molijagran","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस इलाके में मिलेगा 24 घंटे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस इलाके में मिलेगा 24 घंटे पानी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां के विकास नगर इलाके में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए बनने वाले ओवरहेड वाटर टैंक के प्रोजेक्ट का रविवार को शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के वित्त सचिव वीके सिंह ने नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इस प्रोजेक्ट के नींव पत्थर रखा।
इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद इलाके में पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
इस मौके पर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेटक्ट के बाद विकास नगर के लोगों को पानी कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। लोगों को 24 घंटे साफ और स्वच्छ पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हुए फायदों को देखते हुए शहर की अन्य कालोनियों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। स्थानीय पार्षद राजिंदर कौर रत्तू ने कहा कि प्रशासन और निगम के आपसी सहयोग से विकास नगर के लोगों के लिए यह सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन
रत्तू ने अपने क्षेत्र में एक अस्पताल बनाने के लिए भी यूटी प्रशासन से मांग की। इस मौके पर मेयर सुभाष चावला, यूटी चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर, नगर निगम चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा, स्थानीय पार्षद राजिंदर कौर रत्तू और निगम के अन्य अधिकारी व पार्षद उपस्थित थे।
नगर निगम की पब्लिक हेल्थ डिवीजन के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आरसी दीवान ने बताया कि इलाके के 2700 घरों के करीब 30 हजार लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
यहां 30 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक बनेगा, जबकि एक टंकी अंडरग्राउंड बनेगी। ऊपरी टंकी की कैपेसिटी 2 लाख गैलन पानी की होगी, जबकि अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंक की कैपेसिटी एक लाख गैलन होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को 2.19 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और 12 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
प्रोजेक्ट की खासियतें
- 2.19 करोड़ का प्रोजेक्ट
- 30 मीटर ऊंचा बनेगा ओवरहेड टैंक
- 30 हजार लोगों को होगा फायदा
- 12 महीनों में पूरा होगा काम