फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 deaths and 340 new corona cases reports in Punjab

संक्रमण की दोहरी मार: पंजाब में कोरोना से 24 की मौत, 340 पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के 12 नए मामले

Tue, 22 Jun 2021 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 12:44 AM IST
सार

पंजाब में सोमवार को ब्लैक फंगस के 12 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 525 पहुंच गई है। 465 मामले पंजाब से संबंधित हैं। 60 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
24 deaths and 340 new corona cases reports in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना से सोमवार को 24 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 340 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 156 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15854 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। पंजाब में एक दिन की संक्रमण दर गिरकर 0.79 फीसदी प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में बरनाला में 2, फरीदकोट में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 1, जालंधर में 2, कपूरथला में 1, लुधियाना में 1, मोगा में 1, मुक्तसर में 1, पटियाला में 2, रोपड़ में 3, संगरूर में 2, मोहाली में 2 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन

कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का फैलाव भी शुरू 

कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य को तैयार करने और प्रबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने सोमवार को प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट और इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोरटिया के सलाहकार ग्रुप के पूर्व प्रमुख डॉ. शाहिद जमील के साथ चर्चा की।

कोविड के चिंताजनक अलग-अलग वेरिएंट पर बात करते हुए डॉ. शाहिद जमील ने कहा कि दुनिया भर में भारत कोविड संक्रमण के मामले में दूसरे और मौत व टीकाकरण के मामले में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने भारत में डेल्टा वेरिएंट की मौजूदगी के बारे में भी बताया। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डेल्टा प्लस वेरिएंट, जोकि डेल्टा और बीटा वेरिएंट का मेल है, ने भी भारत में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। देश में 7 ऐसे मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। टीकाकरण के महत्व पर उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए टीका (कोविड वैक्सीन) एकमात्र उपाय है और यह कोविड की गंभीरता को भी घटाता है। कोविड टीकाकरण घातक वायरस से बचाने का सबसे कारगर ढंग है। 

डॉ. जमील का स्वागत करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विशेषज्ञों के साथ साप्ताहिक बैठकें करवाई जा रही हैं ताकि डॉक्टरों को कोविड महामारी के हर पहलू और नई चुनौतियों के बारे में अवगत करवाया जा सके। इस चर्चा में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) हुस्न लाल, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. केके तलवार, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. पल्लभ रे और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed