फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 Thousand First Time Voters in Chandigarh

यहां 23 हजार युवा करेंगे पहली बार मतदान

Fri, 28 Mar 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
23 Thousand First Time Voters in Chandigarh
शहर के अगले सांसद के चयन में शहर के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। ऐसे में राजनीतिक दलों ने युवा मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


10 अप्रैल को चंडीगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा युवा मतदाता होंगे। 18 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या मतदाता सूची में सबसे ज्यादा है।

इस आयु वर्ग के 1, 94, 813 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जो कि शहर के कुल मतदाताओं का लगभग 31 फीसदी है। जबकि चुनाव में 18 से 19 साल आयु वर्ग के 23, 263 युवा पहली बार मतदान करेंगे। 20 से 29 आयु वर्ग के इस बार 1, 71, 550 मतदाता हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 6, 13, 939 मतदाता हैं जो कि पिछले चुनाव से 89, 495 अधिक हैं। वर्ष 2009 में चंडीगढ़ में 5, 24, 444 मतदाता थे।

चुनाव विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 से 39 साल तक के मतदाताओं की संख्या 1, 55, 290 है।  जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, मतदाताओं की संख्या कम हो रही है। 40 से 49 साल तक 1, 21, 365 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से 59 साल तक मतदाताओं की संख्या 79, 123 है जबकि 60 से 69 साल तक 40, 243 मतदाता हैं। 70 से 79 साल तक 17359 मतदाता हैं और 80 साल के ऊपर 5746 मतदाता है।

पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा
पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। चंडीगढ़ में 3, 32, 888 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2, 81, 051 है।


चंडीगढ़ के चुनाव विभाग की ओर से 6 जनवरी, 2014 को प्रकाशित मतदाता सूची में चंडीगढ़ में मतदाताओं की संख्या 5, 80, 700 थी, जिसमें 3, 15, 336 पुरुष और 2, 65, 364 महिला मतदाता थीं।  दिसंबर 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ में 5, 06, 171 मतदाता थे।
                        
चंडीगढ़ के मतदाता
 आयु-----------पुरुष---------महिला---------कुल
18-19---------14475---------8788---------23263
20-29---------95247---------76303---------171550
30-39---------82452---------72838---------155290
40-49---------63503---------57862---------121365
50-59---------43659---------35464---------79123
60-69---------21066---------19177---------40243
70-79---------9302---------8057---------17359
80 से ऊपर------3184---------2562---------5746
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed