{"_id":"61d5e1ff67d4fa401d7a2ba8","slug":"2176-new-cases-of-corona-infection-were-reported-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कोरोना के 2176 मामले आए सामने, 35 में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, संक्रमण दर 5.80 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कोरोना के 2176 मामले आए सामने, 35 में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, संक्रमण दर 5.80 पहुंची
Thu, 06 Jan 2022 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:04 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में एक सप्ताह में ही संक्रमण दर 0.6 से 5.80 पहुंची गई है। बुधवार को गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 1178 मामले सामने आए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से दस्तक दे रही है। बुधवार को कोरोना के 2176 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6036 पहुंच गई है। एक सप्ताह में ही एक दिन की संक्रमण दर 5.80 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 97.93 और मृत्यु दर 1.29 है। इस समय 3638 मरीज होम आइसोलेट हैं। रोजाना 40 हजार नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 35 नए केस मिलने पर सक्रिय मरीज 106 हो गए हैं।
विज्ञापन
कहां-कितने नए केस : गुरुग्राम 1178, फरीदाबाद 259, पंचकूला 171, सोनीपत 131, अंबाला 124, करनाल 75, हिसार 36, झज्जर 32, कुरुक्षेत्र 29, पानीपत 20, रोहतक-यमुनानगर 24-24, रेवाड़ी 15, जींद-कैथल 10-10, फतेहाबाद 8, नूंह 7, सिरसा-भिवानी 5-5, महेंद्रगढ़ 4 और चरखी-दादरी में 2 नए केस।
विज्ञापन
सभी जिलों में बढ़ रही संक्रमण दर
पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की संक्रमण दर तेजी सी बढ़ी है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 9.5, कैथल 6.4, पंचकूला 5, फरीदाबाद 4.3 सोनीपत-फतेहाबाद और अंबाला में 3-3 प्रतिशत संक्रमण दर है।
विज्ञापन
यूं बढ़ रही संक्रमण दर
- 29 दिसंबर 0.6
- 30 दिसंबर 0.8
- 31 दिसंबर 1.2
- 1 जनवरी 1.4
- 2 जनवरी 1.5
- 3 जनवरी 2.6
- 4 जनवरी 3.8
- 5 जनवरी 5.8