फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 people arrested for protesting in support of Amritpal in Ludhiana

Punjab: अमृतपाल के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे दमदमी टकसाल के मुख्य प्रबंधक समेत 21 काबू, जेल भेजा गया

Sun, 19 Mar 2023 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा, जिला ग्रामीण के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, एसपी हेडक्वार्टर गुरबाज सिंह, डीएसपी प्रदीप सिंह, डीएसपी जसबिंदर सिंह खैरा ने सभी थाना प्रभारियों और सीआरपीएफ के दस्तों को साथ लेकर मुल्लांपुर दाखा और आसपास इलाके में फ्लैग मार्च किया। 

विज्ञापन
21 people arrested for protesting in support of Amritpal in Ludhiana
लुधियाना में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतपाल सिंह के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे बोपाराय कलां स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमी टकसाल के मुख्य प्रबंधक संत बाबा जरनैल सिंह समेत 21 लोगों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमन कानून भंग होने की आशंका के मद्देनजर ये कार्रवाई की है।

विज्ञापन


डीएसपी दाखा जसबिंदर सिंह खैरा ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें रायकोट के एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत में लुधियाना जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को अमृतपाल सिंह प्रकरण के बाद संत बाबा जरनैल सिंह ने करीब 50 समर्थकों समेत लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर बोपाराय कलां चौराहे के समीप धरना देकर यातायात ठप कर दिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि रविवार सुबह आठ बजे से इस मार्ग पर पक्का मोर्चा लगाकर यातायात ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला ग्रामीण पुलिस के थाना सुधार की टीम ने रविवार सुबह करीब छह बजे बाबा जरनैल सिंह को उठा लिया था। गांव के सरपंच लखवीर सिंह पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह समेत समूह पंचायत और अन्य लोगों ने जमानत और धरना प्रदर्शन न करने का भरोसा देकर बाबा जरनैल सिंह को छुड़वा लिया था लेकिन पुलिस के साथ हुए समझौते को दरकिनार करके सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाबा जरनैल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिल इस राज्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

21 people arrested for protesting in support of Amritpal in Ludhiana
लुधियाना में पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और डीएसपी जसबिंदर सिंह खैरा और थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह की अगुवाई में पुलिस के कई वाहन सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने के बाद वादाखिलाफी न करने की नसीहत दी लेकिन तनाव बढ़ता गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठाकर वाहनों में भरना शुरू कर दिया। कई प्रदर्शनकारी भागने में सफल रहे।

पुलिस ने बाबा जरनैल सिंह समेत 21 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना सुधार लेकर जाने के बजाय किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया था। उधर, लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा, जिला ग्रामीण के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, एसपी हेडक्वार्टर गुरबाज सिंह, डीएसपी प्रदीप सिंह, डीएसपी जसबिंदर सिंह खैरा ने सभी थाना प्रभारियों और सीआरपीएफ के दस्तों को साथ लेकर मुल्लांपुर दाखा और आसपास इलाके में फ्लैग मार्च किया। 

फ्लैग मार्च मुख्य रूप से बाबा जरनैल सिंह के गांव बोपाराय कलां और रकबा से गुजरा। आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून की स्थिति काबू में है। किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं हैं। 

लाडोवाल टोल प्लाजा से अमृतपाल के समर्थकों को लौटाया
लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पहले तो पुलिस मुलाजिमों ने प्रदर्शनकारियों को आराम से समझाया ताकि माहौल खराब न हो। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे तो पुलिस ने वहां से तितर बितर कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को वापस लौटने को बोला तो कुछ लोगों को प्रदर्शन करने से पहले ही लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed