फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 deaths and 611 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali And Panchkula

ट्राइसिटी में धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में कोरोना से 20 की मौत, 611 पॉजिटिव मिले

Tue, 25 May 2021 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 12:02 AM IST
सार

पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा तीव्र गति से बढ़ रहा है। वहीं संक्रमण की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। चंडीगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 4428 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 709 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
20 deaths and 611 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali And Panchkula
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में सोमवार को कोरोना से 20 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 611 नए संक्रमित मिले। मृतकों में चंडीगढ़ के 7, मोहाली के 7 और पंचकूला के 6  मरीज शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ में 245, मोहाली में 218 और पंचकूला में 148 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। एकांतवास में रखे गए 684 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3095 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 34 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 4428 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 709 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 30 संक्रमित मरीज मिले हैं। सेक्टर-22 से 6, सेक्टर-20 से 7, सेक्टर-40 से आठ, सेक्टर-41 से 7, सेक्टर-45 से 7, सेक्टर-46 से 6, सेक्टर-48 से 7, सेक्टर-49 से 9, धनास से 10, मलोया से 7 व मौलीजागरां से 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत

  • डडूमाजरा के 70 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई।
  • सेक्टर 24 के रहने वाले 69 वर्षीय वृद्ध ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ दिया।
  • सेक्टर-41 निवासी 57 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
  • सेक्टर 50 के 76 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
  • सेक्टर 46 की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
  • मनीमाजरा निवासी 61 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई ।
  • सेक्टर 32 के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई।

मोहाली में 687 ने जीती कोरोना से जंग

मोहाली में सोमवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 218 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, 687 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सोमवार को 3600 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 218 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि पहले 218 से अधिक केस अकेले मोहाली में आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से लगातार टेस्टिंग की जा रही है। जिले में अब तक कुल 64839 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58778 लोग ठीक हुए हैं। अभी 5178 सक्रिय मामले हैं और 883 लोगों की जान जा चुकी है। 

पंचकूला में छह ने तोड़ा दम 
पंचकूला में सोमवार को चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण से मौत का आंकड़ा 320 पहुंच गया है। 148 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट अब 93.94 फीसदी हो चुका है। 1453 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से सूरजपुर निवासी 80 वर्षीय महिला, पिंजौर निवासी 65 वर्षीय महिला, माढ़ावाला निवासी 72 वर्षीय पुरुष, टिपरा निवासी 72 वर्षीय पुरुष, गढ़ी कोटहा निवासी 72 वर्षीय महिला और कालका निवासी 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed