फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 women killed in car accident

तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को कुचला, मौत

Tue, 29 Sep 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 29 Sep 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
2 women killed in car accident

एक बेकाबू कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मामला हरियाणा के भिवानी का है। यहां के चैहड़ कलां गांव में एक बेकाबू कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक ने सरकारी अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा तो दूसरी ने पीजीआई ले जाते समय। दोनों महिला रिश्ते में बुआ-भतीजी थी। परिजनों ने ढिगावा और फिर भिवानी सामान्य अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलने पर हंगामा किया।। परिजनों ने कहा कि समय रहते चिकित्सक और उपचार सुविधाएं मिल जाती तो शायद दोनों महिलाओं की जान बच जाती। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। सिरसा जिले के ऐलानाबाद निवासी करीब माया(36) और उसकी भतीजी सुमन(25) रिश्तेदारी में चैहड़ गांव आए थे। सुमन के नाना के निधन पर काज का कार्यक्रम था। दोनों सोमवार को यहां आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वापस जाने के लिए सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से लेकर फरार हो गया। परिजन तुरंत घायलों को ढिगावा अस्पताल लेकर पहुंचे मगर वहां चिकित्सक नहीं मिला।

इसके बाद परिजन दोनों को भिवानी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला माया को मृत घोषित कर दिया गया। महिला सुमन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही सुमन ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर चैहड़ कलां चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची।


माया के बेटे अमित कुमार के बयान पर कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। चैहड़ चौकी इंचार्ज एसआई बिशंबर दयाल ने बताया कि कार चालक के बारे में सुराग लगे है। कोई शिक्षक है और उसका लाइसेंस मिला है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed