{"_id":"dac5071c9038aa50f68206b187c2d54f","slug":"2-brothers-and-uncle-immersed-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 भाई और मामा समेत आवर्धन नहर में बहे 3 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 भाई और मामा समेत आवर्धन नहर में बहे 3
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
आवर्धन में तीन लोग डूब गए, हालांकि देर शाम एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। हादसा हरियाणा के करनाल में हुआ।
विज्ञापन
पुलिस व गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका भाई मुकेश (40) व उसकी बुआ का लड़का सूरज (35 ) मोपेड पर सवार होकर गांव संगोहा की तरफ से करनाल की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ ही दूसरी बाइक पर मुकेश का मामा दीवानचंद (50) भी आ रहा था। रास्ते में रंबा के पास मोड़ पर अचानक उनकी मोपेड आवर्धन नहर में जा गिरी। आनन-फानन में मुकेश का मामा दीवानचंद दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन वह भी उनके साथ ही बह गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देर शाम ग्रामीणों और पुलिस ने सूरज का शव बरामद किया, जबकि गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं।
सूरज गांव संगोहा का रहने वाला था। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया। कुंजपुरा थाना के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।