फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   1984 Sikh riots case: questions on the functioning of SIT, write letter to PM

सिख दंगा मामला: SIT के कामकाज पर सवाल, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
1984 Sikh riots case: questions on the functioning of SIT, write letter to PM
1984 के सिख विरोधी दंगे पर आप ने मोदी को लिखा पत्र - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने 1984 के सिख विरोधी दंगे की 32वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि 12 फरवरी, 2015 को केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से दंगे के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए गठित एसआईटी अगले तीन महीने में उन सभी मामलों को दोबारा खोले, जिसे पुलिस ने राजनीतिक दबाव में बंद कर दिए थे।
विज्ञापन


राजौरी गार्डन (दिल्ली) से आप विधायक और पंजाब मामलों के को-इंचार्ज जरनैल सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मोदी को लिखा पत्र जारी करते हुए मांग की कि मोदी सरकार अगले तीन महीने में एसआईटी को सक्रिय करे या फिर एसआईटी गठित करने का अधिकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी को सुपुर्द कर दे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने तीन नवंबर को मोहाली में दंगे के प्रभावितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का भी एलान किया है। इसमें पंजाब के कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी, सांसद भगवंत मान, एडवोकेट एचएस फूलका, हिम्मत सिंह शेरगिल, कंवर संधू, सुखपाल सिंह खैरा और विधायक जरनैल सिंह भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगे के पीड़ितों के लिए वीरवार को आप करेगी भूख हड़ताल

1984 Sikh riots case: questions on the functioning of SIT, write letter to PM
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में आप विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की सरकार के समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1984 के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए विशेष जांच टीम गठित करने का फैसला लिया था, लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर 49 दिनों बाद सरकार चली गई।

14 फरवरी, 2015 को जब केजरीवाल की सरकार ने फिर से शपथ लेनी थी तो दो दिन पहले 12 फरवरी, 2015 को मोदी सरकार ने एसआईटी गठित कर अगले 6 माह में सभी केस फिर से खोलने का वादा किया, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई केस री-ओपन नहीं किया गया। जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 1984 के आरोपी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को दी गई क्लीनचिट को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कैप्टन के आरोपियों के साथ न केवल राजनीतिक बल्कि व्यापारिक रिश्ते भी हैं, जिनकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed