{"_id":"5ea5ec828ebc3e9050182061","slug":"18341-roundup-in-curfew-674-arrested-chandigarh-news-pkl3734958169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में 18341 राउंडअप, 674 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में 18341 राउंडअप, 674 गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों के बाद पुलिस अहम रोल निभा रही है। ऐसे में रोजाना चंडीगढ़ पुलिस औसतन 600 लोगों को पकड़ रही है जो बेवजह शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए हैं। 23 मार्च की मध्यरात्रि से अबतक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 18341 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है।
जिनमें ईस्ट डिवीजन से 10535 सेंट्रल से 2952 और साउथ डिवीजन से 4854 लोग शामिल हैं। जबकि 430 केस रजिस्टर्ड कर 674 लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं 9626 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। जबकि बिना वजह सड़कों पर दौड़ रहे 5712 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 283 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे।
साथ ही 13 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 141 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोका और 109 वाहनों को जब्त किया। इनमें सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 140 सैंट्रल से 18 और साउथ डिवीजन से 125 लोगों को राउंडअप किया है।
विज्ञापन
829 आरोग्य सेतु एप डाउनलोड
बता दें कि पुलिस अब बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा रही है। 23 मार्च से अब तक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से 829 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 74 लोगों ने ऐप डाउनलोड करवाया है।
43 लाख से ज्यादा जुर्माना की वसूली
पकड़े गए वाहनों को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस, सेक्टर 23 चिल्ड्रन पार्क, सेक्टर 26 पुलिस लाइन और सेक्टर 28 आईटीआई में पार्क करवा रही है। ट्रैफिक पुलिस अब तक कर्फ्यू के दौरान जब्त किए वाहनों पर जुर्माने के तौर पर 43 लाख रुपए से ज्यादा तक वसूली कर चुकी है।