{"_id":"61d5d21830bbdc4c2c1fe732","slug":"1811-new-tested-positive-for-covid-19-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में चार की मौत, 1811 नए संक्रमित मिले, 10 जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में चार की मौत, 1811 नए संक्रमित मिले, 10 जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज
Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
सार
पंजाब में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण के तीसरे दिन भी रफ्तार में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। तीन जनवरी से अब तक राज्य में सिर्फ 14558 किशोरों को पहली खुराक दी गई है। बुधवार को 7150 किशोरों ने कोरोना की पहली खुराक ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पंजाब में कोरोना के बिगड़े हालात को देखकर तीसरी लहर की आहट दिखने लगी है। बुधवार को 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 1811 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर में इजाफा होकर 7.95 प्रतिशत पहुंच गई है। सक्रिय मामले भी 4434 दर्ज किए गए हैं। पटियाला, मोहाली और पठानकोट जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में अब तक 16905814 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 608723 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। 16657 संक्रमितों की अब तक सूबे में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने रोज लिए जाने वाले नमूनों की संख्या बढ़ाकर 23 हजार से अधिक कर दी है। इससे पहले औसतन विभाग की ओर से 15 से 17 हजार नमूने ही लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को बरनाला, फरीदकोट, जालंधर और मुक्तसर में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है। पंजाब के प्रमुख शहरों में शुमार पटियाला, मोहाली और पठानकोट में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। पटियाला में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक 598 नए केस मिले हैं। इसके बाद मोहाली में 300 और पठानकोट में 163 मामले सामने आए हैं। सूबे का सिर्फ मानसा ऐसा जिला है जिसमें अभी तक कोई संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
पंजाब में बूस्टर डोज की तैयारी, 10 जनवरी से लगनी होगी शुरू
पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने बूस्टर डोज को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाना शुरू करेगी। पहले चरण में हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को ही इसमें शामिल किया जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि दूसरी खुराक के नौ महीनों के बाद ही बूस्टर डोज दी जाएगी।
पंजाब में कोविड संक्रमण की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। मौजूदा संक्रमण दर 6 प्रतिशत पहुंच गई है। इस कारण अब आने वाले समय में कोविड की तीसरी लहर का खतरा सूबे के लिए बढ़ गया है। ऐसे हालात को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है।
अब स्वास्थ्य विभाग कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज भी 10 जनवरी से शुरू होने जा रही है। पहले पड़ाव में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के सह-रोगों वाले व्यक्ति इस बूस्टर डोज के लिए योग्य मान जाएंगे। दूसरी डोज के बाद नौ महीनों के अंतराल पर बूस्टर डोज लगेगी।
कोरोना की तीसरी लहर के आने पर बहुत ज्यादा संख्या में कोरोना मरीजों के बढ़ने का अंदेशा है। विभाग के पास बड़ी संख्या में कोरोना के मामलों से निपटने के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. जीबी सिंह, निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब