{"_id":"a13cab3060d72e5b3a2c127b447e5c72","slug":"18-punjabi-return-from-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में फंसे 18 और पंजाबी लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में फंसे 18 और पंजाबी लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की कोशिशों से इराक में फंसे 18 और पंजाबी रविवार रात विशेष फ्लाइट से दिल्ली वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लगातार हालात पर निगरानी रख रहे हैं। सरकार पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब भवन, नई दिल्ली के रेसिडेंट कमिश्नर दफ्तर ने पंजाब सरकार को सूचित किया है कि रविवार को इराक से 18 पंजाबी युवक इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
जिनमें होशियारपुर के सात, कपूरथला के छह, जालंधर के तीन और नवांशहर के दो युवक शामिल हैं। इनमें जालंधर के गुरप्रीत सिंह, बलविंदर कुमार व अशोक कुमार, होशियारपुर के ओंकार सिंह, हरीश कुमार, अमनदीप सिंह, राजीव कुमार, अमरीक सिंह, नरिंदर सिंह व चमनलाल, कपूरथला के कुलविंदर सिंह, हरजोवन प्रीत सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत राज, परमजीत और नवांशहर के विनय कुमार, बलविंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को हिदायत दी है कि इराक से लौटने वाले लोगों की बिना अड़चन इमिग्रेशन सुनिश्चित की जाए। पंजाब भवन के दो अधिकारी इस काम के लिए तैनात किए गए हैं। जिन्हें कहा गया है कि वे इराक से लौटने वालों को मुफ्त ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराएं ताकि वे लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।
विज्ञापन