{"_id":"60917cc88ebc3ec36b7a88cd","slug":"173-deaths-and-7601-tested-positive-for-covid-19-in-punjab-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कहर बरपा रहा कोरोना : एक दिन में 173 संक्रमितों की मौत, 7601 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कहर बरपा रहा कोरोना : एक दिन में 173 संक्रमितों की मौत, 7601 नए पॉजिटिव मिले
Tue, 04 May 2021 10:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 May 2021 10:28 PM IST
सार
घरेलू एकांतवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे संक्रमितों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब ऐसे संक्रमितों को अपना ऑक्सीजन का स्तर खुद जांचना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की बंदिशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। राज्य में मंगलवार को कोरोना से रिकॉर्ड 172 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जबकि 7601 नए मामले सामने आए। 231 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में 61935 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को लुधियाना व बठिंडा में 20-20, पटियाला व अमृतसर में 16-16, मोहाली में 12, संगरूर व फाजिल्का में 10-10, मुक्तसर व जालंधर में 8-8, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर व होशियारपुर में 6-6, गुरदासपुर व रोपड़ में 5-5, तरनतारन व कपूरथला में 4-4, बरनाला व मोगा में 3-3, फतेहगढ़ साहिब व मानसा में 2-2 और नवांशहर में 1 संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
घरेलू एकांतवास में संक्रमितों को खुद जांचना होगा ऑक्सीजन का स्तर
घरेलू एकांतवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे संक्रमितों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब ऐसे संक्रमितों को अपना ऑक्सीजन का स्तर खुद जांचना होगा। हर चार घंटे में सेल्फ मॉनिटरिंग चार्ट को जरूरी बिंदुओं के हिसाब से भरना होगा। इसके बाद इसे हर रोज स्वास्थ्य विभाग को अपडेट भी करना होगा।
विज्ञापन
सेल्फ मॉनिटरिंग चार्ट में शरीर का तापमान, पल्स ऑक्सीमीटर पर हार्ट रेट, एसपी ओ2 की जानकारी भरनी होगी। तबीयत बिगड़ने पर संक्रमितों को इसकी रिपोर्ट तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
रैपिड रिस्पांस टीमें रखेंगी नजर
घरेलू एकांतवास में रह रहे संक्रमितों की देखभाल के लिए सभी शहरों और गांवों और ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं। यदि मरीजों की हालत बिगड़ती है तो यह उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भेजेगी।
संक्रमण के हल्के लक्षण और बिना लक्षण वाले मरीजों को अस्पतालों में दाखिल होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीज टेस्ट के समय घरेलू एकांतवास में रहने का विकल्प चुन सकते हैं। बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब सरकार।