{"_id":"6090391687cc2d326536c994","slug":"157-deaths-and-6798-tested-positive-for-covid-19-in-punjab-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने छीनी 157 की जान : पंजाब में 24 घंटे में 6798 नए पॉजिटिव मिले, 213 की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने छीनी 157 की जान : पंजाब में 24 घंटे में 6798 नए पॉजिटिव मिले, 213 की हालत नाजुक
Tue, 04 May 2021 02:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 May 2021 02:38 AM IST
सार
अब तक राज्य में 9472 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7377560 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 392042 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 321861 संक्रिमत स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पंजाब में सोमवार को संक्रमण के 6798 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के 21 जिलों में 157 संक्रिमतों की मौत हो गई। अस्पतालों में भर्ती 213 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक राज्य में 9472 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7377560 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 392042 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 321861 संक्रिमत स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं 60709 सक्रिय मामले पहुंच गए हैं। 7845 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सोमवार को हुई 157 संक्रमितों की मौत में अमृतसर में 13, बरनाला में 3, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 4, फाजिल्का में 8, फिरोजपुर में 1, फतेहगढ़ साहिब में 2, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 9, जालंधर में 7, लुधियाना में 21, कपूरथला में 5, मानसा में 2, मोगा में 1, मोहाली में 12, मुक्तसर में 8, पठानकोट में 11, पटियाला में 10, संगरूर में 16, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 5 शामिल हैं।
विज्ञापन