{"_id":"5bdb6473bdec22696c1d1e9c","slug":"15411047143-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी के चरखे को देखकर आजादी और खादी की याद आती है: गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी के चरखे को देखकर आजादी और खादी की याद आती है: गोयल
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी के चरखे को देखकर आजादी और खादी की याद आती है: गोयल
देश के पहले खादी ऑनलाइन बिक्री केंद्र का उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
सांसद रतन लाल कटारिया, विघायक ज्ञानचंद गुप्ता भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। महात्मा गांधी के चरखे को देखकर आजादी और खादी की याद आती है। महात्मा गांधी ने खादी को अपनाकर बढ़ावा देने का काम किया था। उन्हीं की सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार खादी एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष कदम उठा रही है। ये कहना है हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल का। वह वीरवार को सेक्टर-2 स्थित खादी भवन में प्रथम खादी बिक्री केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने देश के पहले खादी ऑनलाइन बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इसे हरियाणा खादी बोर्ड द्वारा तैयार किया गया है। समारोह में लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा खादी बोर्ड के सदस्य मदन मोहन शर्मा, एसीएस देवेंद्र कुमार, एमडी शेखर विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विपुल गोयल ने प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खादी बोर्ड को बने फरवरी में 50 साल पूरे हो जाएंगे। अब तक किसी भी सरकार ने खादी को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का कदम नहीं उठाया है, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने उठाए हैं। इसी तरह खादी बिक्री केंद्र हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर और प्रदेश के बाहर भी खोले जाएंगे। उन्होंने हरियाणा खादी बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ की मांग पर खादी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था करने पर भरोसा दिलाया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से लोग खादी से दूर होते जा रहे थे। वर्तमान सरकार ने खादी की पहुंच आम आदमी तक करने की दिशा में बोर्ड के प्रयासों से ऑनलाइन खादी के बिक्री केंद्र की शुरुआत की है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने कहा कि आज उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा दिवस के अवसर पर खादी बिक्री केंद्र की शुरुआत करने के साथ बोर्ड की ओर से ब्रांड हर खादी का लोगों एवं प्रतीक चिन्ह भी जारी किया। इसके साथ ही खादी व ग्रामोद्योग के सामान को हरियाणा सरकार के अधीनस्थ विशेषकर पर्यटन निगम व अन्य बिक्री केंद्रों पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।