फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रोवेज हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक अनशन आज से शुरू

रोवेज हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक अनशन आज से शुरू

Thu, 25 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
रोवेज हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक अनशन आज से शुरू
आज से हड़ताल के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक अनशन
विज्ञापन

- 26 अक्टूबर को प्रदेश कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों ने रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में क्रमिक अनशन व 26 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेने का फैसला लिया। पंचकूला जिला के शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक संगठनों व गैर शिक्षक कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक जयपाल दहिया की अध्यक्षता में सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। बैठक में हरियाणा स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा), पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी यूनियन, एजुसेट चौकीदार यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन ने भाग लिया। बैठक के बाद सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने सांझा बयान जारी कर कहा कि रोडवेज के कर्मचारी कोई वेतन बढ़ोतरी के लिए नहीं बल्कि आम जनता के लिए सरकारी परिवहन सुविधा बचा रही व बेरोजगारों को रोजगार मिले इसके लिए हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेवारी से भागते हुए परिवहन सेवाएं निजी हाथों में सौंपना चाहती है। इसलिए तमाम शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए विरोध में आज जिला मुख्यालय पर होने वाले क्रमिक अनशन में भाग लेंगे। वही 26 अक्टूबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सरकार को चेतावनी देंगे कि यदि बातचीत से हड़ताल का सम्मानजनक हल नहीं निकाला तो सभी संगठन मिलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर बढ़ेंगे। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी, जिला प्रधान रामपाल मलिक, कैशियर विजय पाल व संगठन सचिव रणधीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed