फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   छात्र संघ चुनाव की बजी रणभेरी, 9

छात्र संघ चुनाव की बजी रणभेरी, 9

Sat, 13 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की बजी रणभेरी, 9

विज्ञापन


98 ने भरा नामांकन, आज नाम वापसी, 17 को होंगे चुनाव
दो दशकों के बाद हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज
छात्र संघ उतरे सरकार के विरोध में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो दशकों से अधिक के लंबे इंतजार के बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संघ चुनावों के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन था। नामांकन दाखिले के लिए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुल 98 विद्यार्थियों ने कक्षा प्रतिनिधि पद के लिए अपना नामांकन भरा। विद्यार्थियों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने की तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि चुनाव की तिथि 17 अक्टूबर है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार का सराहनीय प्रयास है। विद्यार्थियों का चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना देश में सकारात्मक लोकतांत्रिक समाज के निर्माण में मददगार साबित होगा। छात्र संघ चुनाव से विद्यार्थियों में लोकतंत्र की सही समझ विकसित होगी। कॉलेज में नामांकन दाखिल करने में विद्यार्थियों की सहायता के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर में उपद्रव और अवांछित स्थितियों से बचने के लिए एक अनुशासन समिति बनाई गई है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश के लिए कॉलेज पहचान -पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।


प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग
प्रदेश में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सरकार द्वारा छात्र संघ के चुनाव करवाए जाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन सरकार की घोषणा से छात्र संगठन और छात्र नेता संतुष्ट नहीं हैं। सभी छात्र संगठन और नेता प्रत्यक्ष प्रणाली द्वारा चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के विरोध में शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-एक के पीजी कॉलेज में सभी छात्र संगठनों ने प्रत्यक्ष चुनाव समिति के बैनर तले चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया। छात्र संगठनों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है और सरकार अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाकर छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान एनएसयूआई के जिला प्रधान प्रताप राणा ने कहा कि सरकार आरएसएस की सोच पर चल रही है। इस मौके पर नीरज, काकु, पंकज, शक्ति, विकास सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed