फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   09 दिवसीय नवरात्र मेले का आज होगा आगाज

09 दिवसीय नवरात्र मेले का आज होगा आगाज

Wed, 10 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
09 दिवसीय नवरात्र मेले का आज होगा आगाज
09 दिवसीय नवरात्र मेले का आज होगा आगाज
विज्ञापन


- 750 जवान तैनात, 70 सीसीटीवी कैमरों की होगी निगरानी
- प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंदिर में आज करेंगे हवन यज्ञ
- इनेलो के अभय चौटाला भी पत्नी के साथ करेंगे मां के दशज्न
- यात्रियों की सुविधा के लिए 62 बसों को रूट डायवर्ट किया
- सभी बसों का संचालन आज से मनसा देवी मंदिर से होगा
- इलेक्ट्रोनिक डिस्पले बोर्ड से मिलेगी बस के संचालन की जानकारी
- यात्रियों के ठहरने के लिए चार सौ कमरों की व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नौ दिवसीय नवरात्र मेले का शुभारंभ बुधवार से शुरू हो रहा है। इस मौके पर पंचकूला स्थित मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब मंदिर में उमड़ेगा। इसके लिए दर्शन मंदिर परिसर में सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगे। श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसे लेकर मंदिर को भव्य लाइटों से सजाया गया है। पूरा मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंचकूला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। माता मनसा देवी के दर्शन करने के लिए 750 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। मंदिर और पार्किंग एरिया मिलाकर 70 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री करेंगे पूजा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 अक्तूबर को नवरात्र के पहले दिन सुबह नौ बजे माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगे और शीश नवाएंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा, घट स्थापना और यज्ञ में भाग लेंगे। इसके अलावा मंदिर में इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला अपनी पत्नी सहित मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने बताया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शेड और सीढ़ियों का उद्घाटन करने के साथ श्री वाटिका व पटियाला मंदिर तक जाने वाले डबल कोरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए छह डीएसपी, 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 18 प्रोटोकाल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका के लिए विशेष बसें भी चलाई गई हैं। बुजुर्गों और विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों व सीनियर सिटीजनों के लिए गोल्फ कार्ट व गाड़ी की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है। कालका बस स्टैंड से काली माता मंदिर तक ई-ऑटो की व्यवस्था भी की गई है। अरोड़ा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर परिसर में 11 से 17 अक्तूबर तक सुप्रसिद्ध व टीवी कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मापतोल विभाग रखेगा प्रसाद पर नजर
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि प्रसाद में किसी भी प्रकार से ठगी श्रद्धालुओं से नहीं होगी। माप-तोल विभाग रोजाना दुकानों की रिपोर्ट देगा। अगर इसमें किसी के खिलाफ कोई शिकायत पाई गई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकेे लिए माप-तोल विभाग की ओर से रोज चेकिंग की जाएगी।

पॉलिथीन का किया प्रयोग तो होगा जुर्माना
नवरात्र मेले में अगर किसी प्रकार से कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उस पर निगम की ओर से पांच हजार का चालान किया जाएगा। दुकानदारों की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि पॉलिथीन का प्रयोग दुकानदार नहीं करेंगे।

रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजा मंदिर
नवरात्र मेले में देसी घी के लड्डू से भोग लगेगा, जिसकी पूरी तैयारी की गई है। सीएम मनोहर लाल माता का पूजन करेंगे। वहीं मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गई है।


62 बसों का होगा संचालन
पंचकूला बस स्टैंड से चलने वाली 62 बसों का रूट बदल दिया गया है। अब रायपुररानी, जीरकपुर से चलने वाली बसों को माता मनसा देवी तक चलाया गया है, जिससे दर्शन करने वाले भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी बस स्टैंड के टीआई बलवान सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed