{"_id":"5b7332cd42c7924b04099508","slug":"153427629219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया छात्र का शव
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले में बहे आठवीं के छात्र का शव किया बरामद
- सकेतड़ी में स्थित बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में बह जाने से हुई थी युवक की मौत
- करीब 10 घंटे तक की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानी के तेज बहाव की चपेट में आए आठवीं के छात्र रंजीत (14) की डूबने से मौत हो गई। रविवार रात से होने वाली बारिश के कारण सकेतड़ी में प्राचीन शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के नीचे बरसाती नाले (सिंह नाला) में नहाने के लिए छात्र उतर गया। लेकिन जैसे ही नहाने के लिए युवक उतरा, तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना के बाद से किशोर को तलाश करने में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जुटी रही, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब फिर से तलाश किया गया तो घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर उसका शव बरामद कर लिया गया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
सोमवार को हुई बारिश के दौरान रंजीत अपने घर से सकेतड़ी मंदिर में माथा टेकने की बात कहकर निकला। लेकिन, पुलिया के नजदीक वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए बरसाली नाला में उतर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि छात्र उसके साथ बह गया। करीब 10 घंटे तक की छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मृतक का शव बरामद किया।
छात्र का शव करीब डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया है। बारिश बंद होने के बाद धीरे-धीरे बहाव भी कम हुआ, नतीजतन सुबह हुई तलाशी में उसका शव दिख गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। - करमवीर, एसएचओ, एमडीसी पंचकूला