फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पार्किंग और घरों में भरा बारिश का पानी

पार्किंग और घरों में भरा बारिश का पानी

Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग और घरों में भरा बारिश का पानी
पार्किंग और घरों में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन


- फायर ब्रिगेड की मदद से घरों से निकाला गया पानी, वाहन चालकों को मुश्किलों का करना पड़ा सामना
- दो घंटे की बारिश से ट्रैफिक खस्ताहाल, रेंगते नजर आए वाहन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सुबह करीब दो घंटे की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-19, सेक्टर-15, सेक्टर-7, सेक्टर-6 और सेक्टर-9 के अलावा सेक्टरों में वाहन चालक रेंगते नजर आए तो कई जगहों पर टू-व्हीलर चालक सड़क किनारे गड्ढों की चपेट में आ गए। कई जगहों पर निकासी का उचित इंतजाम न होने की वजह से वाहन चालकों को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति होने की वजह से सड़कों के इर्द-गिर्द कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गई तो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में घुटने से ऊपर पानी इकट्ठा होने की वजह से फैक्ट्रियों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। सेक्टर-19 के घरों में जलभराव के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से घरों से पानी बाहर निकाला गया।
सेक्टर-15 के पार्किंग एरिया में जलभराव के कारण दुकानों की बेसमेंट में भी पानी दाखिल हो गया, जबकि सेक्टर-16 और 20 के रेजीडेंट्स को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, नतीजतन बारिश खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही बारिश के कारण इंडस्ट्रियल एरिया सहित शहर के अन्य सेक्टरों और क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी तो निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने मोर्चा संभालते हुए खुद ही प्रभावित सेक्टरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग टीमों को मौके पर भेज कर निरीक्षण करने और पानी निकलवाने की हिदायतें दी।
विज्ञापन


बिजली की तार और पोल से भी खतरा
कई जगहों पर बिजली की तारें भी टूटी हुई नजर आईं तो दूसरी तरफ इंडस्ट्रियल एरिया में एक पोल गिरने की वजह से वाहनों के आवागमन में काफी मुश्किलें पेश आईं। अगर, देर रात तक खंभा नहीं हटाया जाता है तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। कई जगहों पर बिजली की तारें और पोल के कारण करंट का भी खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी पर तैरती रहीं अफवाहें भी
इंडस्ट्रियल एरिया फेस-एक में बारिश के पानी में एक बच्चे के डूबने की अफवाह भी उड़ाई गई। इस दौरान सोशल मीडिया में अलग-अलग जगहों पर कई अन्य हादसों की अफवाहें भी फैलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed