{"_id":"5b3a869f4f1c1b14588b45ff","slug":"153056220612-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमटी को बचाने के लिए सैकड़ों लोग आज करेंगे चंडीगढ़ कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमटी को बचाने के लिए सैकड़ों लोग आज करेंगे चंडीगढ़ कूच
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएमटी को बचाने के लिए सैकड़ों लोग आज करेंगे चंडीगढ़ कूच
- पदयात्रा के जरिये जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दर्ज कराएंगे विरोध: विजय बंसल
- निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के मद्देनजर सेब मार्केट बनाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एचएमटी को बंद कर इस औद्योगिक प्लांट पर सेब मंडी के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्य पिंजौर से चंडीगढ़ तक की पदयात्रा के जरिये सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे। हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
भाजपा सरकार की ओर से एचएमटी को बंद करने के निर्णय के बाद इस औद्योगिक प्लांट पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के मद्देनजर सेब मार्केट बनाने का प्रस्ताव है जिससे आमजन के हितों की अनदेखी हुई है। बंसल ने बताया है कि इस धरने में कांग्रेस, इनेलो, बसपा समेत अनेक विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है। तीन जुलाई को एचएमटी बचाओ धरना एचएमटी के बस स्टैंड पर सुबह 9.30 बजे होगा, जहां सैकड़ों सदस्य पहुंचेंगे।
बंसल ने कहा कि एचएमटी इस क्षेत्र की जीवन रेखा है और इसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर एक मंच पर लड़ाई लड़नी होगी। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने लोगों से इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एचएमटी की जगह सेब मंडी लगाने का सरकार का प्रस्ताव है, लेकिन इस क्षेत्र में सेब की पैदावार ही नहीं होती है। यहां के किसानों और नौजवानों को इस सेब मंडी से कोई फायदा नहीं मिलेगा। सरकार को यहां कोई बड़ा उद्योग लगाना चाहिए या जनहित में एचएमटी को दोबारा शुरू करना चाहिए। एचएमटी ट्रैक्टर प्लांट बगैर किसी भविष्य योजना के अक्तूबर 2016 में बंद कर दिया गया, इससे हजारों लोगों बेरोजगार हो गए। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते मशीन टूल्स भी बंद होने के कगार पर है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दीपांशु बंसल एनएसयूआई प्रदेश मीडिया प्रभारी, नरेश मान पूर्व पार्षद, रामबीर, समय सिंह, कृष्ण अली आदि मौजूद रहे।