फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   इलेक्ट्रिकल विंग से हटाए गए 17 कर्मी, स्ट्रीट लाइटें हुई बंद

इलेक्ट्रिकल विंग से हटाए गए 17 कर्मी, स्ट्रीट लाइटें हुई बंद

Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल विंग से हटाए गए 17 कर्मी, स्ट्रीट लाइटें हुई बंद
इलेक्ट्रिकल विंग से हटाए गए 17 कर्मी, स्ट्रीट लाइटें हुई बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग से 17 कर्मियों को हटाने के अगले दिन ही शहर के सेक्टरों की स्ट्रीट लाइटें भी रात के वक्त बंद हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलेक्ट्रिकल विंग के कर्मी और अधिकारी जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने में जुट गए। हालांकि नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यूएचबीवीएन की लाइन में खराबी आने की वजह से ऐसा हुआ, जिसे ठीक करने के प्रयास जारी हैं।
शाम से ही इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-19, सेक्टर-10 सहित आसपास के सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट बंद हो गई, नतीजतन सड़कों पर वाहनों की लाइट की मदद से लोग काम चला रहे थे। विभागीय अधिकारी एसएस मोर ने बताया कि लाइटें जल्द दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


हटाए गए कर्मियों को बहाल करने की मांग
26 अप्रैल को शहर में आई आंधी के दौरान बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुईं थी। अगले दिन सुबह उन्हें सुपरवाइजर और जेई ने मनसा देवी में लाइटें ठीक करने को कहा गया। लाइटें ठीक होने पर 9.35 बजे लौटे, लेकिन उन्हें ड्यूटी से गैरहाजिर दिखाया गया। लेट होने के आरोप में उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया। जवाब देने में हुई देरी के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई। उधर, पूर्व जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य रामप्रसाद ने मांग की है कि अगर ड्यूटी में पहुंचने में थोड़ी देरी भी हुई तो उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि ड्यूटी पर दोबारा बहाल किया जाना चाहिए ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। उधर, हटाए गए कर्मियों ने फिर से बहाली के लिए विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से भी मुलाकात की, जिन्होंने इस मामले में उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed