{"_id":"5b04766c4f1c1bde408b7317","slug":"152701911017-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार
पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2018-19 के लिए अल्कोहल और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य पुरस्कार योजना के नाम सरकार को भेजे जाएंगे ताकि उत्कृष्ट सेवा करने वालों को पुरस्कृत किया जा सके। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्थान की ओर से जिला समाज कल्याण कार्यालय में पांच जून तक आवेदन दिए जा सकते हैं। प्रथम पुरस्कार 50 हजार जबकि द्वितीय 30 हजार जबकि तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये है। विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ नशा मुक्ति केन्द्र, सर्वश्रेष्ठ पंचायती राज, सर्वश्रेष्ठ नगर निकाय, सर्वश्रेष्ठ रोग निवारण अभियान एवं जागरुकता अभियान सहित अन्य वर्गों को भी शामिल किया गया है।