फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपियों को पेश किया गया अदालत में

पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपियों को पेश किया गया अदालत में

Thu, 22 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपियों को पेश किया गया अदालत में
पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपी अदालत में पेश
विज्ञापन

- दो घंटे से अधिक चली बहस, छह मार्च को होगी अगली सुनवाई
- अगली सुनवाई पर सप्लीमेंट्री चालान के आधार पर बहस जारी रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा रचने की साजिश, देशद्रोह मामले में आरोपी हनीप्रीत सहित सभी 15 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इस मामले में आरोप तय करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई है। एफआईआर के तहत 12 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज है। आरोपी शरणजीत कौर, गुरमीत सिंह पुत्र मोहिन्दर सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र रूप सिंह के खिलाफ अन्य धारा के तहत मामला दर्ज है।
हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अगली सुनवाई पर बहस होगी, इसके बाद आरोप तय किए जाएंगे। बचाव पक्ष के वकील एसके रोहिल्ला ने बताया कि एफआईआर नंबर-345 के 15 आरोपियों को पेश किया गया। इस मामले में आंशिक बहस हुई। अगली सुनवाई पर सप्लीमेंट्री चालान के आधार पर इस मामले में बहस जारी रहेगी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि जिन 53 आरोपियों के खिलाफ लगी देशद्रोह की धारा हटाई गई हैं, उनमें से दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर-345 में देशद्रोह की धारा भी शामिल है।
विज्ञापन


दो घंटे से भी अधिक देर तक चली बहस
अदालत में सुबह के वक्त हनीप्रीत को पेश करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करीब 10 बजे हनीप्रीत, सुखदीप कौर सहित अन्य आरोपियों को गाड़ी में अंबाला जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। अंदर करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक बहस चली। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तर्क रखे गए। करीब सवा दो बजे हनीप्रीत को पेशी के बाद सुरक्षा के बीच अंबाला जेल के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed